अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Travel Safety Tips: अगर आप भी अकेले ट्रेवल करते है और आप अपने परिवार को चिंता में नहीं डालना चाहते तो आपके लिए Live Location को शेयर करना सबसे आसान रहेगा जिससे परिवार की चिंता खत्म होगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Live Location (Source. Freepik)
Live Location Share Kaise Kare: आज के दौर में अकेले ट्रैवल करना आम हो गया है, लेकिन इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी रहती है सुरक्षा। खासकर मिडिल क्लास परिवारों में माता-पिता हमेशा बच्चों की लोकेशन जानना चाहते हैं। ऐसे में Live Location शेयर करना एक आसान और भरोसेमंद तरीका बन चुका है। अब आप WhatsApp और Google Maps की मदद से अपनी लोकेशन रियल टाइम में परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।
WhatsApp से Live Location कैसे शेयर करें?
WhatsApp पर लाइव लोकेशन शेयर करना बेहद आसान है। सबसे पहले ऐप खोलें और उस चैट को चुनें, जहां आप लोकेशन भेजना चाहते हैं। इसके बाद चैट बॉक्स में दिए गए पेपरक्लिप आइकन पर क्लिक करें और Location ऑप्शन चुनें। यहां आपको “Share Live Location” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप 15 मिनट, 1 घंटा या 8 घंटे के लिए अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
खास बात: यह लोकेशन सिर्फ उसी व्यक्ति को दिखाई देगी, जिससे आपने शेयर की है और इसे आगे फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
आज की ताजा खबर 30 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
Google Maps से लोकेशन शेयर करने का तरीका
अगर आप ज्यादा एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो Google Maps एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए ऐप खोलें, ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और “Location Sharing” ऑप्शन चुनें। फिर “Share Location” पर टैप करें। आप यहां से अपनी लोकेशन किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं।
सबसे बड़ा फायदा: आप लिंक कॉपी करके इसे Instagram, Telegram या Gmail जैसे प्लेटफॉर्म पर भी भेज सकते हैं।
ये भी पढ़े: अब नहीं होगी बिजली बिल की परेशानी, Xiaomi का सुपर कूल Tower AC लॉन्च, 30 सेकेंड में कमरा ठंडा
WhatsApp vs Google Maps किसमें क्या है खास?
दोनों ऐप्स लाइव लोकेशन शेयरिंग का फीचर देते हैं, लेकिन इनके फीचर्स अलग हैं।
- WhatsApp में तय समय (15 मिनट, 1 घंटा, 8 घंटे) के लिए लोकेशन शेयर होती है
- Google Maps में आप 1 घंटा, 2 घंटा या जब तक चाहें तब तक लोकेशन शेयर कर सकते हैं
- Maps में मल्टीपल प्लेटफॉर्म पर शेयरिंग की सुविधा मिलती है
अगर आप सिंपल और सुरक्षित तरीका चाहते हैं तो WhatsApp सही है, लेकिन ज्यादा कंट्रोल और फ्लेक्सिबिलिटी के लिए Google Maps बेहतर रहेगा।
सुरक्षा के लिए क्यों जरूरी है यह फीचर?
लाइव लोकेशन शेयर करने से परिवार को हर समय आपकी स्थिति का पता रहता है। किसी भी इमरजेंसी में यह फीचर बहुत मददगार साबित हो सकता है।
