Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WiFi Speed Slow? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 बड़ी गलतियां, मिनटों में रॉकेट जैसी हो सकती है इंटरनेट स्पीड

How To Increase WiFi Speed: WiFi बार-बार स्लो हो रहा है? इसकी वजह सिर्फ इंटरनेट प्लान नहीं होती। आपकी कुछ आम गलतियां स्पीड को कम कर सकती हैं। जानिए उन्हें ठीक करने के आसान तरीके।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:38 AM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

How To Fix Slow WiFi Speed At Home: आज के समय में इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन क्लास, OTT पर फिल्म देखना या वीडियो कॉल हर काम तेज और स्टेबल WiFi पर निर्भर करता है। लेकिन कई बार महंगा इंटरनेट प्लान लेने के बावजूद स्पीड इतनी धीमी हो जाती है कि वीडियो बफर होने लगती है और डाउनलोड पूरा होने में काफी समय लग जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो जरूरी नहीं कि गलती इंटरनेट कंपनी की हो। कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां ही WiFi की स्पीड को धीमा कर देती हैं।

राउटर को गलत जगह रखना

WiFi की स्पीड काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आपने राउटर कहां रखा है। अगर राउटर किसी कोने, अलमारी के अंदर या बड़े फर्नीचर के पीछे रखा है, तो सिग्नल कमजोर हो सकते हैं। बेहतर नेटवर्क के लिए राउटर को हमेशा घर के बीचों-बीच, खुली और थोड़ी ऊंची जगह पर रखें। इससे सिग्नल बिना रुकावट पूरे घर में बेहतर तरीके से पहुंचेंगे और इंटरनेट की स्पीड में भी फर्क महसूस होगा।

अब भी 2.4GHz बैंड पर ही चल रहा है WiFi

अगर आपका राउटर ड्यूल-बैंड सपोर्ट करता है और आप अब भी 2.4GHz नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यही धीमी स्पीड की वजह हो सकती है। 5GHz बैंड पर स्विच करने से कम इंटरफेरेंस मिलता है और इंटरनेट ज्यादा तेज चलता है। खासकर वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़े फाइल डाउनलोड के दौरान इसका फायदा साफ नजर आता है। हालांकि, 5GHz की रेंज थोड़ी कम होती है इसलिए इसे राउटर के अपेक्षाकृत पास इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

AI के 10 ऐसे चौंकाने वाले तथ्य, जिन्हें जानकर बदल जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आपकी सोच

Explainer: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ विक्रम-1, बना देश का पहला निजी रॉकेट

iQOO Z11 Lite की भारत में एंट्री 24 जुलाई को, 20 हजार से कम कीमत में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन

Elon Musk की Neuralink पीछे! चीन ने इंसानी दिमाग में लगाई पहली कमर्शियल ब्रेन चिप

जरूरत से ज्यादा डिवाइस WiFi से जुड़े रखना

आज हर घर में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट स्पीकर और CCTV जैसे कई डिवाइस WiFi से जुड़े रहते हैं। इनमें से कई डिवाइस इस्तेमाल न होने पर भी बैकग्राउंड में इंटरनेट का उपयोग करते रहते हैं। अगर किसी डिवाइस की जरूरत नहीं है, तो उसे WiFi से डिस्कनेक्ट कर दें। इससे नेटवर्क पर लोड कम होगा और बाकी डिवाइसों को बेहतर स्पीड मिलेगी।

इन आसान टिप्स से भी मिलेगा फायदा

अगर लंबे समय से राउटर को रीस्टार्ट नहीं किया है, तो उसे एक बार बंद करके दोबारा चालू करें। साथ ही समय-समय पर राउटर का फर्मवेयर अपडेट करना भी जरूरी है। अगर आपके घर का क्षेत्र बड़ा है और हर कमरे में सिग्नल नहीं पहुंचते, तो WiFi Extender या Mesh WiFi सिस्टम का इस्तेमाल भी बेहतर ऑपशन हो सकता है।

यह भी पढ़ें iQOO Z11 Lite की भारत में एंट्री 24 जुलाई को, 20 हजार से कम कीमत में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन

छोटी सी सावधानी से बड़ी स्पीड

धीमे इंटरनेट की वजह हमेशा आपका ब्रॉडबैंड प्लान नहीं होता। कई बार सिर्फ राउटर की सही जगह, सही फ्रीक्वेंसी बैंड का चुनाव और कुछ  डिवाइस जो जरूरी ना हो उन्हें डिस्कनेक्ट करने जैसे छोटे बदलाव ही WiFi की स्पीड में बड़ा सुधार ला सकते हैं। अगर आपका इंटरनेट भी बार-बार स्लो हो रहा है तो इन तीन गलतियों को आज ही सुधारें और बेहतर कनेक्टिविटी का अनुभव लें।

How to increase wifi speed slow internet router placement 5ghz tips

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 08:38 AM

Topics:  

  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.