YouTube Silver Play Button से मिलते है पैसे? जानें 1 लाख सब्सक्राइबर पर कैसे खुलेंगा कमाई का दरवाज
YouTube Silver Play Button: YouTube पर सिल्वर प्ले बटन मिलते है जब चैनल 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे कर लेता है। ऐसे में इस चीजों को पाने के बाद कितने पैसे मिलते है। क्योंकि पैसे कमाने के कई तारीके है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube पर Sliver play button से कितनी कमाई। (सौ. Freepik)
1 Lakh Subscribers Income On YouTube: YouTube पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सिल्वर प्ले बटन किसी सम्मान से कम नहीं होता। यह अवॉर्ड तब दिया जाता है जब चैनल 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे कर लेता है। कई नए यूट्यूबर्स मान लेते हैं कि इस अवॉर्ड के साथ YouTube की ओर से कोई राशि भी मिलती होगी, लेकिन सच इसके बिल्कुल उलट है।
क्या सिल्वर प्ले बटन से सीधे कमाई होती है?
यूट्यूब की ओर से मिलने वाला सिल्वर प्ले बटन सिर्फ एक अवॉर्ड है, कोई इनाम या पेमेन्ट नहीं। YouTube इस उपलब्धि के लिए केवल ट्रॉफी भेजता है, पैसे नहीं।
असल कमाई इन तरीकों से होती है:
सम्बंधित ख़बरें
Jio ने चुपचाप हटाया 209 का सस्ता प्लान, यूजर्स को झटका, TRAI के आदेश का असर?
गर्मियों में AC बना बम, गाजियाबाद हादसे के बाद अलर्ट, इन गलतियों से बचें, नहीं तो पड़ सकता है भारी
कागज़ से डिजिटल तक, EVM ने बदला चुनाव का खेल, जानिए कैसे काम करती है ये मशीन और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान
फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
- Ads
- Sponsorship
- Affiliate Marketing
- Brand Deals
यानी सिल्वर प्ले बटन आपकी पहचान बढ़ाता है, लेकिन सीधे पैसे का स्रोत नहीं है।
1 लाख सब्सक्राइबर पर कितनी कमाई हो सकती है?
1 लाख सब्सक्राइबर होने का मतलब है कि आपका चैनल एक मजबूत और स्थिर दर्शक वर्ग बना चुका है। कमाई का स्तर पूरी तरह निर्भर करता है
- आप कौन-सा niche चलाते हैं
- आपके वीडियो पर औसतन कितने व्यूज आते हैं
- कंटेंट कितना लंबे समय तक देखा जाता है
औसतन, जिन चैनलों पर प्रति वीडियो 50,000 से 2 लाख व्यूज आते हैं, वे ₹15,000 से ₹1 लाख महीने तक कमा लेते हैं। यह सिर्फ Ad Revenue का अनुमान है। Finance, Tech और Education जैसे niches में RPM अधिक होता है, इसलिए इन चैनलों की कमाई और भी ज्यादा हो सकती है।
कमाई के मुख्य सोर्स क्या हैं?
- Ad Revenue
वीडियो पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से कमाई होती है। यह RPM और व्यूज पर आधारित होता है।
- Sponsorships
ब्रांड आपके वीडियो में अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करवाते हैं। कई बार यह कमाई Ad Revenue से 5–10 गुना अधिक होती है।
- Affiliate Marketing
आपके दिए लिंक से खरीदारी होने पर आपको कमीशन मिलता है।
ये भी पढ़े: USB Condom क्या है? पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर बढ़ते जूस जैकिंग स्कैम से बचने का सबसे आसान तरीका
- Brand Deals और Collaboration
बड़ा चैनल होने पर कंपनियां प्रचार के लिए मोटी राशि ऑफर करती हैं।
क्या सिल्वर प्ले बटन कमाई की गारंटी है?
नहीं। सिल्वर प्ले बटन कमाई की गारंटी नहीं देता, लेकिन यह एक ऐसा माइलस्टोन है जहां से आपकी क्रेडिबिलिटी बढ़ती है। ब्रांड्स का भरोसा मजबूत होता है। व्यूज और एंगेजमेंट में सुधार आता है। अगर आपका चैनल एक्टिव है, क्वालिटी कंटेंट देता है और दर्शक जुड़े रहते हैं, तो सिल्वर प्ले बटन के बाद आपकी ग्रोथ काफी तेज हो जाती है।
