अब नहीं रहेगा फोन चोरी का डर, बड़े विवाद के बाद भी इस फोन में पहले से आएगा संचार साथी ऐप
Sanchar Saathi: स्मार्टफोन यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर हमेशा सवाल उठता रहता है। वहीं कुछ समय पहले फोन की सुरक्षा के लिए संसद में यह मुदा उठाया गया था कि हर फोन में संचार साथी ऐप हो।
- Written By: सिमरन सिंह
HMD Vibe2 5G (Source. Navabharat Desk)
Mobile Theft Track By Sanchar Saathi App: भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर हमेशा सवाल उठता रहता है। वहीं कुछ समय पहले फोन की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए संसद में यह मुदा उठाया गया था कि हर एक फोन में संचार साथी ऐप पहले से होना चाहिए लेकिन इस बातों को दबा दिया गया क्योंकि लोगों को मानना था कि इससे उनके फोन पर नजर रखी जाएगी लेकिन अब इतना कुछ होने के बाद HMD ने एक बड़ा कदम उठाया है। जानकारी में बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपना नया 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 को लॉन्च कर दिया है। साथ ही इस फोन में यूजर्स को पहली बार डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स (DoT) के संचार साथी ऐप को इंस्टॉल करने का ऑप्शन मिलेगा। इस फोन में खास बात यह भी बताई जा रही है कि यह ऐप यूजर पर जबरदस्ती नहीं थोपा जाएगा बल्कि फोन ऑन करते समय यूजर खुद तय करेगा कि उसे ऐप इंस्टॉल करना है या नहीं।
फोन चालू होते ही मिलेगा खास ऑप्शन
ETTelecom की रिपोर्ट में बताया गया कि HMD India और APAC के वाइस प्रेसिडेंट और CEO रवि कुंवर ने कहा, “हम पहली ऐसी कंपनी हैं जो HMD Vibe 2 स्मार्टफोन में फोन चालू होते ही संचार साथी ऐप को इंस्टॉल करने का ऑप्शन दे रहे हैं।” इसको लेकर CEO ने साफ किया कि यूजर्स को एक आसान मेन्यू मिलेगा जहां वे चुन सकेंगे कि कौन-सा ऐप रखना है और कौन-सा नहीं। जिससे यह फीचर पूरी तरह यूजर की पसंद पर छोड़ गया है।
मोबाइल चोरी हो जाए तो घबराएं नहीं
भारत ऐसाा देश है जहां पर आए दिन फोन चोरी की शिकायत दर्ज होती है ऐसे में संचार साथी ऐप कई मामलों में उन लोगों के लिए बेहद काम का साबित होगा जो रोजाना भीड़ वाली जगह ये चोरी के खतरे से परेशान रहते है। रवि कुंवर ने यह भी बताया कि यह ऐप इस बात का पता लगाने में मदद करता है कि आपका स्मार्टफोन असली है या नकली। साथ ही अगर मोबाइल चोरी हो जाए तो उसे ट्रैक करने में भी यह काफी काम का रहता है। इसके अलावा यूजर यह भी चेक कर सकते है कि उसके नाम पर कितने SIM कार्ड एक्टिव किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा खुलासा, छोटी Dynamic Island, बड़ी बैटरी और बहुत कुछ हुआ लीक
PM Modi ने Meloni को दी Melody टॉफी, इंटरनेट पर फिर मचा तहलका, 200 मिलियन व्यूज ने तोड़े रिकॉर्ड
दूसरा SIM बंद होने की टेंशन खत्म, Airtel, BSNL और Vi के Low Cost Calling Plans ने जीता दिल
हर हाथ में दिखने वाला Smartwatch अब क्यों हो रहा है गायब? यूजर्स का बदला मूड
संसद तक पहुंच चुका था विवाद
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भारत में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन्स में साइबर सिक्योरिटी ऐप को प्री-इंस्टॉल करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन कई सारी टेक कंपनियों के विरोध और संसद में उठे विवाद के बाद दिसंबर 2025 में सरकार ने यह फैसला लागू नहीं किया। इस ऐप को लेकर विपक्षी दलों ने चिंता जताई थी कि इस तरह के ऐप से यूजर्स की निगरानी हो सकती है और उनका पर्सनल डेटा खतरे में भी पड़ सकता है। जिसको लेकर बाद में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि यूजर्स चाहें तो ऐप को डिलीट भी कर सकते हैं और बिना रजिस्ट्रेशन के यह ऐप निष्क्रिय रहेगा।
ये भी पढ़े: iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा खुलासा, छोटी Dynamic Island, बड़ी बैटरी और बहुत कुछ हुआ लीक
कीमत भी बजट में चर्स भी दमदार
वहीं नए आने वाले फोन HMD Vibe 2 के बारे में बताए तो इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है जिसमें यूजर्स को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिल रही है। वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं बता दें कि इस फोन में कंपनी का AI प्लेटफॉर्म Sovereign AI भी दिया गया है। आखिर में बता दें कि यह स्मार्टफोन 26 मई 2026 से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
