-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Help Will No Longer Be Delayed In Emergencies Android Emergency Location Service Activated In Uttar Pradesh
अब इमरजेंसी में नहीं भटकेगी मदद: उत्तर प्रदेश में एक्टिव हुई Android Emergency Location Service
- Written By: सिमरन सिंह
112 emergency: इमरजेंसी की स्थिति में समय पर मदद मिलना सबसे बड़ी चुनौती होती है। कई बार लोग इमरजेंसी नंबर पर कॉल तो कर देते हैं, लेकिन सही लोकेशन न बता पाने के कारण राहत पहुंचने में देरी हो जाती है।

Location (Source. Freepik)
Android Emergency Location Service: किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में समय पर मदद मिलना सबसे बड़ी चुनौती होती है। कई बार लोग इमरजेंसी नंबर पर कॉल तो कर देते हैं, लेकिन सही लोकेशन न बता पाने के कारण राहत पहुंचने में देरी हो जाती है। ऐसे हालात में एंड्रॉइड इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (Android Emergency Location Service) एक बेहद जरूरी और जीवन रक्षक तकनीक साबित होती है, जो इमरजेंसी सेवाओं को कॉलर की सटीक लोकेशन अपने आप भेज देती है।
उत्तर प्रदेश बना भारत का पहला राज्य
गूगल के आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार, उत्तर प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जहां Android Emergency Location Service को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है। इस सिस्टम को उत्तर प्रदेश पुलिस के इमरजेंसी रिस्पॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इस अहम प्रोजेक्ट को पर्ट टेलीकॉम सॉल्यूशन्स के टेक्निकल सपोर्ट से पूरा किया गया। गूगल ने यह भी साफ किया है कि आने वाले समय में यह सुविधा अन्य भारतीय राज्यों में भी शुरू की जाएगी।
क्या है Android Emergency Location Service?
एंड्रॉइड इमरजेंसी लोकेशन सर्विस एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में मौजूद एक बिल्ट-इन फीचर है। जब कोई व्यक्ति 112 जैसे इमरजेंसी नंबर पर कॉल या SMS करता है, तो यह सर्विस अपने आप कॉलर की सटीक लोकेशन इमरजेंसी सर्विसेज को भेज देती है। इससे व्यक्ति को घबराहट में अपनी लोकेशन समझाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फीचर GPS, Wi-Fi सिग्नल और मोबाइल नेटवर्क डेटा की मदद से लोकेशन तय करता है, जिससे रेस्क्यू टीम को तेज और सही जानकारी मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी
कॉल कटने पर भी भेजता है लोकेशन
इस सर्विस की खास बात यह है कि यह सिर्फ कॉल तक सीमित नहीं है। Android Emergency Location Service फोन कॉल और SMS दोनों के दौरान काम करती है। अगर किसी कारण से इमरजेंसी कॉल कनेक्ट होने के बाद कट भी जाए, तब भी यह फीचर कुछ समय तक लोकेशन डेटा भेजता रहता है, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।
Android फोन में कैसे करें एक्टिवेट?
अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती। यह एक फ्री सर्विस है और ज्यादातर एंड्रॉइड फोन्स में पहले से मौजूद रहती है। आमतौर पर यह अपने आप एक्टिव रहती है, लेकिन फिर भी एक बार चेक करना जरूरी है।
ये भी पढ़े: टेलीग्राम फाउंडर का बड़ा कदम, स्पर्म डोनेशन से जुड़े बच्चों को देंगे अरबों डॉलर
सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन में Settings खोलें
- इसके बाद Location पर जाएं और Location Services पर टैप करें
- यहां Emergency Location Service का विकल्प ढूंढें
- चेक करें कि यह ऑन है या नहीं, अगर बंद है तो इसे एक्टिव कर दें
एक बार एक्टिव होने के बाद, यह फीचर सिर्फ इमरजेंसी कॉल या SMS के दौरान ही काम करता है और आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रहती है।
Help will no longer be delayed in emergencies android emergency location service activated in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज
Jun 30, 2026 | 11:58 AMCrispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
Jun 30, 2026 | 11:57 AMUP TET Admit Card 2026 जारी: ऐसे करें डाउनलोड, 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा
Jun 30, 2026 | 11:51 AMमहाकाल की नगरी उज्जैन में 30 जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम
Jun 30, 2026 | 11:47 AMRules Change: 1 जुलाई से देश में पेट्रोल, LPG समेत बदल रहे हैं कई बड़े नियम
Jun 30, 2026 | 11:46 AMपुणे में राजस्व कर्मचारियों के तबादलों पर विवाद, NCP नेता ने आदेश रद्द करने की उठाई मांग
Jun 30, 2026 | 11:44 AMयवतमाल जिले में पल्स पोलियो अभियान सफल; 2 लाख बच्चो को पिलाइ गई दवा, 90.24% बच्चों को पहली खुराक
Jun 30, 2026 | 11:43 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














