Google के होमपेज पर दिखा AI Mode का नया अवतार, अब सर्च होगा और भी स्मार्ट
Google का होमपेज पर कुछ अलग ज़रूर देखा होगा आपने। हर दिन के डूडल की जगह इस बार गूगल ने AI Mode का एक एनिमेटेड प्रमोशनल वीडियो दिखाया। जो AI को आगे बढ़ाने के लिए किया गय है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Doodle में क्या है अलग। (सौ. Freepik)
मंगलवार को अगर आपने Google का होमपेज खोला हो, तो आपने कुछ अलग ज़रूर देखा होगा। हर दिन के डूडल की जगह इस बार गूगल ने AI Mode का एक एनिमेटेड प्रमोशनल वीडियो दिखाया। यह कोई सामान्य डूडल नहीं, बल्कि Gemini AI पर आधारित गूगल की नई खोज प्रणाली को प्रमोट करने का एक अनोखा तरीका था।
क्या है Google का AI Mode और कैसे करता है काम?
AI Mode गूगल का नया फीचर नहीं है, इसे मार्च 2025 में कुछ चुनिंदा देशों में पारंपरिक सर्च रिज़ल्ट्स के साथ पेश किया गया था। लेकिन इस बार इसे पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया गया है।
यह फीचर Gemini पर आधारित है, जो गूगल का सबसे उन्नत लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है। इसके ज़रिए यूज़र्स:
सम्बंधित ख़बरें
AI भी खा गया धोखा, नकली बीमारी ने खोली टेक्नोलॉजी की पोल, कैसे भविष्य के लिए है खतरा
AI ने खुद किया Chrome हैक, अब आपका डेटा कितना सुरक्षित?
खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
AI से नौकरी जाएगी या बचेगी? इंजीनियर्स के लिए आई बड़ी सलाह, Zoho के फाउंडर ने बताई सच्चाई
- जटिल और बहु-स्तरीय सवाल पूछ सकते हैं
- विस्तृत और AI द्वारा जनरेटेड उत्तर पा सकते हैं
- टेक्स्ट, वॉइस या इमेज अपलोड के माध्यम से इंटरैक्ट कर सकते हैं
यह कॉन्वर्सेशनल सर्च को बढ़ावा देता है, जहां यूज़र को एक ही जगह पर एक से अधिक सवालों के समेकित और गहराई वाले जवाब मिलते हैं।
AI की दौड़ में Google का आक्रामक दांव
गूगल ने जिस तरह से होमपेज का डूडल स्पेस AI Mode के लिए इस्तेमाल किया है, उससे साफ है कि कंपनी इस फीचर को लेकर कितनी गंभीर है। गूगल के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया, “यह पारंपरिक डूडल नहीं, बल्कि एक मज़ेदार प्रमो है, जिससे AI Mode के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।” पहले मई में भी गूगल ने “I’m Feeling Lucky” बटन की जगह AI Mode का शॉर्टकट जोड़ा था।
Oppo Reno 14 5G सीरीज़ भारत में लॉन्च को तैयार, जानें कीमत, फीचर्स और खास अंतर
ChatGPT और Perplexity को टक्कर देने की तैयारी
Google का यह कदम OpenAI’s ChatGPT, Claude और Perplexity AI जैसे उभरते AI टूल्स से मुकाबले का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी चाहती है कि यूज़र्स पारंपरिक सर्च से हटकर AI आधारित स्मार्ट सर्च की ओर बढ़ें। “AI अब सिर्फ फ्यूचर नहीं, गूगल सर्च का प्रेज़ेंट बन चुका है — और AI Mode उसी दिशा में अगला कदम है।”
