Google Translate पर आया नया AI-पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन फीचर, अब भाषा सीखना होगा और भी आसान
Google Translate AI: नई भाषा सीखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। गूगल ने अपने Translate प्लेटफॉर्म पर एक नया AI-पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Translate AI में क्या है खास। (सौ. Design)
Google Translate update: अगर आप नई भाषा सीखना चाहते हैं या फिर अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने में दिक्कत महसूस करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। गूगल ने अपने Translate प्लेटफॉर्म पर एक नया AI-पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च किया है। यह न सिर्फ ट्रांसलेशन में मदद करेगा बल्कि आपको नई भाषाएं सीखने और प्रैक्टिस करने का मौका भी देगा।
क्यों है यह फीचर खास?
गूगल का यह कदम सीधे-सीधे Duolingo जैसी लोकप्रिय भाषा सीखने वाली ऐप्स को टक्कर देता है। अब Google Translate केवल ट्रांसलेशन टूल नहीं बल्कि आपके लिए एक लैंग्वेज टीचर की तरह काम करेगा। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसे शुरुआती और एडवांस्ड दोनों लेवल के यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
यूजर्स यहां अपनी फ्लुएंसी लेवल को Basic से Advanced तक सेट कर सकते हैं। इसके बाद ऐप खुद-ब-खुद आपके लेवल और टारगेट्स के अनुसार लिसनिंग और स्पीकिंग प्रैक्टिस सेशंस तैयार करता है। इसमें गेमिफाइड अप्रोच अपनाई गई है जिससे यूजर लगभग 40 भाषाएं मजेदार अंदाज में सीख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब DSLR जैसा कैमरा फोन में, सस्ता नहीं लेकिन धांसू फीचर्स, अब फोन बनेगा कैमरा
69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
अब नहीं भरना पड़ेगा बेकार डेटा का पैसा, 28 अप्रैल से बदलेगा नियम, सस्ते कॉल प्लान मिलेंगे या बढ़ेगा खर्च?
कैसे करता है काम?
- मान लीजिए ऐप आपको प्रॉम्प्ट देता है – “Ask about meal times”।
- आप चाहें तो सिम्युलेटेड कन्वर्सेशन सुन सकते हैं और सही शब्द चुन सकते हैं।
- इसके अलावा आप खुद बोलकर प्रैक्टिस कर सकते हैं।
- ऐप इस दौरान आपको हिंट्स और रियल-टाइम फीडबैक भी देगा।
- साथ ही आपकी डेली प्रोग्रेस ट्रैक की जाएगी ताकि लगातार अभ्यास होता रहे और सीखना आसान हो।
किन भाषाओं में उपलब्ध है?
फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में उपलब्ध है। शुरुआती चरण में –
- English speakers स्पैनिश और फ्रेंच सीख सकते हैं।
- Spanish, French और Portuguese speakers इंग्लिश सीख सकते हैं।
टेस्टिंग फेज के दौरान यह फीचर फ्री में एक्सेस किया जा सकता है।
कैसे मिलेगा एक्सेस?
- सबसे पहले Google Translate ऐप खोलें।
- यहां आपको Practice का ऑप्शन मिलेगा।
- अब अपना स्किल लेवल और गोल्स सेट करें और सीखना शुरू कर दें।
ये भी पढ़े: छोटे क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब का बड़ा तोहफ़ा, लॉन्च हुआ नया Hype फीचर
Gemini AI की ताकत
इस नए फीचर में गूगल ने अपने Gemini AI मॉडल को इंटीग्रेट किया है। इससे ट्रांसलेशन और भी ज्यादा सटीक और तेज़ हो गया है।
यह अब हिंदी, तमिल, अरबी, फ्रेंच और स्पैनिश जैसी कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।
खास बात यह है कि यह फीचर शोर-गुल वाले माहौल में भी बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर कर देता है और बातचीत के दौरान रियल-टाइम ऑडियो व ऑन-स्क्रीन ट्रांसलेशन दिखाता है।
