गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा ने एआई टूल्स में किए बड़े अपडेट
Google, Microsoft और Meta अपनी नई तकनीक से लगातार यूजर्स के लिए कुछ नया कर रहे है। जिससे आने वाले समय में यूजर्स को काम करने में आसानी हो सकें और काम करने में समय भी कम लेगे।
- Written By: सिमरन सिंह
नई तकनीक के आने से यूजर्स को फायदा। (सौ. Design)
New Technology: टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मोड को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए Gemini 2.5 Pro मॉडल और डीप सर्च जैसी नई सुविधाएं जोड़ी हैं। ये अपडेट Google AI Pro और Google AI Ultra ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।
गूगल ने इन फीचर्स को अपने सर्च चैटबॉट में इंटीग्रेट किया है ताकि AI Mode को Google Search का अभिन्न हिस्सा बनाया जा सके। खास बात यह है कि Gemini 2.5 Pro के साथ आई Deep Think सुविधा एआई को सवालों पर ज्यादा गहराई से सोचने और बेहतर जवाब देने में सक्षम बनाती है। “यह तकनीक यूजर्स को अधिक सटीक और गहन जानकारी देने के लिए डिज़ाइन की गई है।” – गूगल टीम
माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट विजन में आया बड़ा बदलाव
माइक्रोसॉफ्ट ने Windows Insider यूज़र्स के लिए Copilot Vision का नया अपडेट जारी किया है, जो अब यूज़र की पूरी स्क्रीन को स्कैन और समझ सकता है। पहले यह केवल दो ऐप्स तक सीमित था, लेकिन अब यह किसी भी ऐप, ब्राउज़र या डेस्कटॉप पर मौजूद कंटेंट को पहचान सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
AI ने छीनी 4,800 कर्मचारियों की नौकरी! Microsoft की बड़ी छंटनी के पीछे क्या है असली वजह?
WhatsApp Username फीचर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने Meta को दिया नया अल्टीमेटम, 9 जुलाई तक देना होगा जवाब
गौर करने वाली बात यह है कि Copilot Vision, Recall से अलग है, क्योंकि यह स्क्रीन को लगातार रिकॉर्ड नहीं करता, बल्कि जरूरत के समय ही विज़ुअल डेटा को प्रोसेस करता है।
मेटा एडिट्स में आए तीन मज़ेदार फीचर्स
Meta ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप ‘Edits’ को तीन नए अपडेट्स के साथ और दमदार बना दिया है:
- रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक डिस्कवरी: अब यूज़र बिना लाइसेंस की चिंता किए कोई भी म्यूजिक जोड़ सकते हैं।
- बेहतर कीफ्रेम एडिटिंग: जिससे टेक्स्ट, स्टिकर और कटआउट को और सटीकता से एडिट किया जा सकता है।
- 10 नए वॉइस इफेक्ट्स: जो आपकी आवाज़ को रोबोट या भूत जैसी बना सकते हैं।
- “अब कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी कल्पनाओं को आवाज़ देने में और आसानी होगी।” – मेटा प्रतिनिधि
ये भी पढ़े: सौरमंडल से बाहर शुरू हुआ नए ग्रहों का निर्माण, वैज्ञानिकों ने देखी रोमांचक झलक
गूगल पिक्सल 10 सीरीज 20 अगस्त को होगी लॉन्च
गूगल ने अपने बहुप्रतीक्षित Made by Google 2025 इवेंट की घोषणा कर दी है। यह आयोजन 20 अगस्त को न्यूयॉर्क में होगा, जिसमें Pixel 10 सीरीज सहित कई अन्य हार्डवेयर डिवाइसेज पेश किए जाएंगे।
इस बार गूगल ने अपने हार्डवेयर और एआई तकनीक को एक साथ मिलाकर यूज़र्स को एक फ्यूचरिस्टिक टेक अनुभव देने की तैयारी की है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा और इसमें कई बड़ी घोषणाएं संभव हैं।
