सिर्फ रास्ता नहीं दिखाता Google Maps, इन छुपे फीचर्स से सफर और खरीदारी दोनों हो जाएंगे आसान
Google Maps: गूगल मैप्स के अरबों यूजर्स हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ रास्ता खोजने तक ही सीमित रखते हैं। अगर आप भी गूगल मैप्स को केवल नेविगेशन ऐप मानते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Google map (Source. Freepik)
Google Maps Features: दुनियाभर में गूगल मैप्स के अरबों यूजर्स हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ रास्ता खोजने तक ही सीमित रखते हैं। अगर आप भी गूगल मैप्स को केवल नेविगेशन ऐप मानते हैं, तो आपको इसके कई कमाल के फीचर्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। यह ऐप न सिर्फ आपकी मंजिल तक पहुंचने में मदद करता है, बल्कि चार्जिंग स्टेशन खोजने, लोकल बिजनेस की जानकारी लेने और घर बैठे ट्रैफिक का अंदाजा लगाने जैसे कई काम भी आसान बना देता है।
चार्जिंग स्टेशन और पेट्रोल पंप की सटीक जानकारी
गूगल मैप्स की सबसे उपयोगी खासियतों में से एक है चार्जिंग स्टेशन और फ्यूल स्टेशन की लोकेशन दिखाना। सफर के दौरान यह ऐप रास्ते में पड़ने वाले पेट्रोल पंप और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की जानकारी देता रहता है। इसके अलावा आप घर से निकलने से पहले ही अपना डेस्टिनेशन सर्च कर सकते हैं। सर्च आइकन पर टैप करते ही रास्ते में आने वाले सभी चार्जिंग स्टेशन और पेट्रोल पंप आपकी स्क्रीन पर दिख जाएंगे, जिससे सफर के बीच रुकने की प्लानिंग आसान हो जाती है।
स्टोर में जाए बिना जानें सामान की उपलब्धता
गूगल मैप्स की मदद से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि किसी स्टोर में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, वो भी गाड़ी से उतरे बिना। इसके लिए मैप्स पर स्टोर के आइकन पर टैप करना होता है। ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर उस स्टोर की तस्वीरें, वीडियो और उपलब्ध प्रोडक्ट्स की लिस्ट दिखाई देने लगती है। साथ ही, आप यहीं से यूजर्स के रिव्यू भी पढ़ सकते हैं, जिससे खरीदारी का फैसला लेना और आसान हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
ये भी पढ़े: बैटरी तेजी से खत्म हो रही है? स्मार्टफोन की ये छुपी सेटिंग्स बन सकती हैं सबसे बड़ी वजह
लोकल बिजनेस की पूरी डिटेल एक क्लिक में
अपने आसपास के लोकल बिजनेस के बारे में जानकारी चाहिए, तो गूगल मैप्स इसमें भी मददगार है। मैप्स पर दिख रहे किसी भी स्टोर, रेस्टोरेंट या कैफे के आइकन पर टैप करते ही उससे जुड़ी सारी जानकारी सामने आ जाती है। इसमें फोटोज, खुलने और बंद होने का समय, मेनू और कॉन्टैक्ट डिटेल्स तक शामिल होती हैं। इससे नए रेस्टोरेंट ट्राय करना या नजदीकी दुकान ढूंढना बेहद आसान हो जाता है।
घर बैठे ट्रैफिक का अंदाजा
दिल्ली, बेंगलुरू जैसे मेट्रो शहरों में रहने वालों के लिए गूगल मैप्स का लाइव ट्रैफिक फीचर किसी वरदान से कम नहीं है। डेस्टिनेशन डालकर रूट सेलेक्ट करते ही ऐप रास्ते की ट्रैफिक स्थिति दिखा देता है। अगर कहीं जाम लगा है, तो वह लाल रंग के संकेत से इसकी जानकारी देता है। इससे आप पहले ही अपने सफर की सही योजना बना सकते हैं और समय बचा सकते हैं।
