गूगल ने लॉन्च किया इंटरैक्टिव डूडल, जनवरी के हाफ मून पर आधारित नया गेम
गूगल ने अपने होमपेज पर एक इंटरएक्टिव कार्ड गेम लॉन्च किया है। यह डूडल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चंद्रमा के चरणों के बारे में शिक्षाप्रद जानकारी भी प्रदान करता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google ने बनाया नया Doodle . (सौ. Google)
नवभारत टेक डेस्क: गूगल ने 23 जनवरी को अपने डूडल को एक खास नए अवतार में पेश किया है। इस बार जनवरी के आखिरी हाफ मून को सेलिब्रेट करते हुए, गूगल ने अपने होमपेज पर एक इंटरएक्टिव कार्ड गेम लॉन्च किया है। यह डूडल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चंद्रमा के चरणों के बारे में शिक्षाप्रद जानकारी भी प्रदान करता है।
गेम की खासियत: लूनर साइकिल का मिलान करें
इस गेम का मुख्य आकर्षण चंद्र चक्र (लूनर साइकिल) के विभिन्न चरणों को मिलाने का चैलेंज है। खिलाड़ी सही चरणों का मिलान करके अंक हासिल कर सकते हैं। इस गेम में सबसे बड़ी चुनौती जनवरी के हाफ मून को मात देने की है। सफल खिलाड़ियों को खास इनाम मिलते हैं, जो गेम को और अधिक रोमांचक बनाते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
1 हजार साल की बरसात झेल सकेगा मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक! IIT-Bombay ने दी ये सलाह, गड्ढों से भी मिलेगी निजात
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा; विश्वास सारंग ने दिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के कड़े निर्देश
सिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
कैसे खेलें गूगल का डूडल गेम?
जनवरी का महीना वुल्फ मून के नाम से जाना जाता है, जो सर्दियों की लंबी रातों में भेड़ियों की आवाजों से प्रेरित है। इस खगोलीय थीम को गेम में बड़ी खूबसूरती से जोड़ा गया है। खिलाड़ियों को “पैक में शामिल होने” का आमंत्रण दिया जाता है, जहां वे नए बोर्ड्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। गेम में चार खास वाइल्डकार्ड्स कलेक्ट करने का मौका भी मिलता है।
चाहे आप खगोल-विज्ञान में रुचि रखते हों या एक कैजुअल गेमर हों, यह डूडल हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आया है। गेम न केवल चंद्रमा की जानकारी देता है, बल्कि आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स को भी परखता है।
