Google का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Google Discover: Google ने क्रिएटर्स और पब्लिशर्स के लिए एक नया फीचर Google Search Profiles लॉन्च कर दिया है जो उन्हें गूगल सर्च और गूगल डिस्कवर में बेहतर तरीके से दिखाने का मौका देगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Search Profiles (Source. Google)
Google Search Profiles: डिजिटल कंटेंट की दुनिया में अपनी पहचान को अलग बनाना अब और भी आसान हो गया है। बता दें कि Google ने क्रिएटर्स और पब्लिशर्स के लिए एक नया फीचर Search Profiles लॉन्च कर दिया है जो उन्हें Google Search और Google Discover में अपनी मौजूदगी को बेहतर तरीके से दिखाने का मौका दे रहा है। इस फीचर के जरिए किसी क्रिएटर के आर्टिकल, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट एक ही जगह दिखाई देंगे जिससे ऑडियंस को उनका कंटेंट खोजने में आसानी हो।
बता दें कि अभी के लिए यह फीचर अमेरिका में शुरू किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसे भारत के साथ बाकी देशों में भी लाया जाएगा। जिससे लाखों कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल पब्लिशर्स को बड़े अपडेट का फायदा मिलेगा।
Search और Discover में बढ़ेगी पहचान
Google ने बताया है कि Search Profiles एक समर्पित और शेयर करने योग्य हब की तरह काम करेगा। जिसका सीधा काम क्रिएटर्स के कंटेंट को एक ही जगह पर लाना होगा और इस तरीके से की किसी भी सर्च करने वाले को सब कुछ एक जगह मिले। बता दें कि इस फीचर में जब कोई यूजर किसी क्रिएटर को सर्च करेगा तो उसे उस व्यक्ति के लेटेस्ट आर्टिकल, वीडियो और सोशल मीडिया अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। जिससे कंटेंट की पहुंच बढ़ेगी साथ ही फॉलोअर्स के लिए अपने पसंदीदा क्रिएटर से जुड़े रहना आसान हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल
दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?
कौन बना सकता है Google Search Profile?
Google ने इस फीचर के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं। Search Profile बनाने के लिए YouTube, Instagram या X पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स होना जरूरी है। इसके साथ ही TikTok क्रिएटर्स के लिए यह सीमा 3 लाख फॉलोअर्स की रखी गई है। वहीं योग्य क्रिएटर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को लिंक करके नया प्रोफाइल बना सकते हैं या Google द्वारा पहले से तैयार किए गए प्रोफाइल को क्लेम कर सकते हैं। जिसमें बायो, प्रोफाइल फोटो, वेबसाइट लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य जरूरी जानकारी शामिल की जाएगी।
ये भी पढ़े: Airtel के नए VIP इंटरनेट प्लान पर मचा बवाल, क्या टूट रहा है नेट न्यूट्रैलिटी का नियम
Knowledge Panel भी होगा ज्यादा स्मार्ट
Google ने जानकारी में बताया कि Search Profile क्लेम करने वाले कई क्रिएटर्स को नया Knowledge Panel भी मिल सकता है। जिन लोगों के पास पहले से Knowledge Panel मौजूद है उनके प्रोफाइल को नए अवतार, हालिया कंटेंट और डायरेक्ट प्रोफाइल लिंक के साथ अपडेट किया जाएगा।
वहीं इसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह फीचर भविष्य में व्यक्तिगत ब्रांडिंग और डिजिटल विजिबिलिटी को नई दिशा दे सकता है। यह उनके लिए खास होगा जो Search ट्रैफिक और ऑर्गेनिक ऑडियंस पर निर्भर रहते हैं।
