Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज आजादी का जश्न मना रहा Google Doodle, नजर आई भारतीय वास्तुकला की अनोखी झलक

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में आजादी का शानदार माहौल बना रहा है वहीं पर गूगल का डूडल भी आजादी के रंग में रंग बिरंगा सा नजर आ रहा है जिसे देखते ही बनता है। गूगल का डूडल हर किसी घटना या दिवस को लेकर नया रूप ले लेता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 15, 2024 | 09:34 AM

आजादी के रंग में डूबा गूगल का डूडल (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल टीम: आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस का माहौल बना हुआ हैं वहीं पर देश के हर हिस्से में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जा रहा है। इसके साथ ही गूगल भी आज आजादी के इस जश्न को बड़े ही शानदार ढंग से मना रहा हैं। आज के दिन गूगल के डूडल पर आजादी का रंग नजर आ रहा हैं तो वहीं पर डूडल पर आज आप भारतीय वास्तुकला की खास झलक देख सकते है। जैसा कि, हम जानते हैं कि, आज के दिन ही पराधीनता की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्रता भारत देश को मिली थी। वास्तुकला पर आधारित इस डूडल में भारतीय ध्वज के तिरंगे से सजे पारंपरिक दरवाज़े और खिड़कियाँ दिखाई गई हैं।

जानिए कैसा हैं गूगल के डूडल का दीदार

गूगल के डूडल की बात करें तो, आज आजादी दिवस के दिन घरों, इमारतों, सड़कों और कारों को केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजाया जाता है – जैसा कि आज की कलाकृति में दर्शाया गया है। लाखों नागरिक पूरे उत्सव के दौरान भारतीय राष्ट्रगान, जन गण मन भी गाते हैं।” डूडल ने दिन के ऐतिहासिक महत्व को भी दर्शाया, स्वतंत्रता सेनानियों को स्वीकार किया जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Google नोट करता है, “भारत के लोग लगभग दो शताब्दियों की असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों की कमी के बाद स्वशासन और संप्रभुता की प्रबल इच्छा रखते थे। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व में, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन सविनय अवज्ञा के माध्यम से संभव हुआ। देश के स्वतंत्रता सेनानियों की दृढ़ता और बलिदान ने भुगतान किया।”

ये भी पढ़ें- आज आजादी दिवस पर बारिश की फुहार से दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, लाल किले पर फहराया तिरंगा

देशभर में खुशियों का होता हैं दिन

हर साल की तरह स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। आज के दिन ही ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अंत और 1947 में एक संप्रभु भारतीय राष्ट्र के जन्म की शुरुआत हुई थी। आज आजादी वाले दिन देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है, जिसमें स्कूलों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर औपचारिक ध्वजारोहण शामिल है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति के गीत और सामुदायिक समारोह आम हैं क्योंकि नागरिक स्वतंत्रता के बाद से राष्ट्र की यात्रा पर विचार करते हैं।गूगल का डूडल हर किसी घटना या दिवस को लेकर नया रूप ले लेता है।

Google doodle is celebrating independence day today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2024 | 09:28 AM

Topics:  

  • Freedom Day

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.