Gmail का सेफ लिस्टिंग फीचर, इस तरह आपके जरूरी Email रहेंगे सुरक्षित
ईमेल एड्रेस या डोमेन को एक सेफ लिस्ट में जोड़ सकते हैं, जिनसे आपको महत्वपूर्ण मेल प्राप्त होते हैं। ऐसा करने से इन एड्रेस या डोमेन से आने वाले ईमेल सीधे आपके इनबॉक्स में पहुंचते हैं और स्पैम फोल्डर में नहीं जाते।
- Written By: सिमरन सिंह
Gmail के इस्तमाल को आसान बनाने के लिए कई तरह के फीचर्स आते रहते है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: जीमेल का सेफ लिस्टिंग फीचर आपको अपने इनबॉक्स को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने में मदद करता है। इसके जरिए आप उन ईमेल एड्रेस या डोमेन को एक सेफ लिस्ट में जोड़ सकते हैं, जिनसे आपको महत्वपूर्ण मेल प्राप्त होते हैं। ऐसा करने से इन एड्रेस या डोमेन से आने वाले ईमेल सीधे आपके इनबॉक्स में पहुंचते हैं और स्पैम फोल्डर में नहीं जाते।
सेफ लिस्टिंग फीचर क्यों है जरूरी?
आज के डिजिटल युग में, जब हर दिन अनगिनत ईमेल आते हैं, कई बार महत्वपूर्ण ईमेल स्पैम फोल्डर में चले जाते हैं। सेफ लिस्टिंग फीचर आपको इस परेशानी से बचाता है। यह सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण ईमेल आपके इनबॉक्स में ही रहें, जिससे आपका समय बचे और काम में रुकावट न हो।
सेफ लिस्ट कैसे बनाएं?
- सबसे पहले अपने जीमेल अकाउंट को खोलें और टॉप-राइट कॉर्नर में मौजूद गियर आइकन पर क्लिक करें।
- “See all settings” ऑप्शन को चुनें और “Filters and Blocked Addresses” टैब पर क्लिक करें।
- “Create a new filter” ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां उस ईमेल एड्रेस या डोमेन को डालें जिसे आप सेफ लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं।
- “Never send it to Spam” बॉक्स को चेक करें और “Create filter” पर क्लिक करें।
सेफ लिस्टिंग के फायदे
सेफ लिस्टिंग फीचर आपके महत्वपूर्ण ईमेल को मिस होने से बचाता है और अनावश्यक मेल्स को आपके समय और उत्पादकता में बाधा डालने से रोकता है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें रोज़ाना ढेरों मेल्स आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
वेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Gmail के नए फीचर्स
Gmail का इस्तेमाल हर कोई करता है, वो जरूरी काम के लिए हो या पर्सनल यूज के लिए। ऐसे में आप कई तरह के ट्रिक्स से अपने Gmail का इस्तेमाल करने में और भी आसान बना सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आप जिस फीचर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, वो आपकी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा के लिए सही है या नहीं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
