WhatsApp का नया फीचर: अब बिना सारे मैसेज पढ़े मिलेंगे जरूरी अपडेट, Group Chat में नहीं होगे परेशान
WhatsApp Message Summary: ऑफिस से लौटने के बाद जब आप शाम को WhatsApp खोलते हैं, तो अलग-अलग ग्रुप्स में मैसेज की बाढ़ देखकर सिर चकरा जाता है। तो आपके लिए ये फीचर है।
- Written By: सिमरन सिंह
WHATSAPP (Source. Freepik)
WhatsApp Hack: ऑफिस से लौटने के बाद जब आप शाम को WhatsApp खोलते हैं, तो अलग-अलग ग्रुप्स में मैसेज की बाढ़ देखकर सिर चकरा जाता है। सुबह उठते ही भी यही हाल रहता है सैकड़ों अनरीड मैसेज! अगर हर मैसेज पढ़ने बैठ जाएं, तो घंटों बर्बाद हो सकते हैं। लेकिन अब इस झंझट से छुटकारा मिलने वाला है।
WhatsApp का नया स्मार्ट फीचर आपकी इस बड़ी समस्या का हल लेकर आया है। अब आप “Meta AI” की मदद से पूरे चैट को पढ़ने के बजाय उसका छोटा सा सार देख सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि जरूरी जानकारी भी तुरंत मिल जाएगी।
कैसे बनाएं मैसेज की समरी?
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और कोई भी ग्रुप या पर्सनल चैट खोलें। इसके बाद आपको अनरीड मैसेज का आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करें। अगर स्क्रीन पर प्रॉम्प्ट आता है, तो “मैसेज समरी” फीचर को इनेबल कर लें। इसके बाद बिना सारे मैसेज पढ़े ही आपको पूरी बातचीत का सार दिख जाएगा। अगर किसी खास मैसेज की डिटेल जाननी हो, तो उस पर टैप करके उसे पूरा पढ़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?
यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा, जो कई एक्टिव ग्रुप्स में जुड़े रहते हैं।
- ऑफिस और वर्क ग्रुप्स
- फैमिली चैट
- स्कूल-कॉलेज ग्रुप्स
- इवेंट या फंक्शन प्लानिंग ग्रुप्स
जहां लगातार मैसेज आते रहते हैं, वहां यह फीचर आपको समय बचाने में बड़ी मदद करेगा।
ये भी पढ़े: सस्ता और स्टाइलिश फोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, Redmi Note 15 SE 5G आ रहा है नए लुक में, जानें लॉन्च डेट
इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपके WhatsApp में यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके लिए ऐप को हमेशा अपडेट रखें, ताकि लेटेस्ट फीचर्स आपको मिलते रहें। ध्यान रखें कि यह एक ऑप्शनल फीचर है, यानी इसे यूज करने के लिए आपको खुद इनेबल करना होगा। इसके बाद आप चाहें तो पूरी चैट पढ़ सकते हैं या सिर्फ समरी देखकर काम चला सकते हैं।
ध्यान दें
अब WhatsApp यूज करना पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान हो गया है। “मैसेज समरी” फीचर खासकर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो समय की कमी से जूझते हैं। तो अगली बार जब WhatsApp पर मैसेज की बाढ़ दिखे, घबराइए नहीं बस एक क्लिक में पूरी जानकारी पाएं!
