Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SynqSol AI करेगा बच्चों की मदद, पढ़ाई, करियर और रिलेशनशिप सभी सवालों के देगा जवाब

SynqSol AI ने देश के अंदर एआई आधरित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म को लॉन्च कर दिया है। जिसके अंदर यूजर के व्यवहार, सोचने के तरीके और दूसरों के साथ होने वाली बातचीत का विश्लेषण होता है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 25, 2026 | 03:42 PM

SynqSol AI (Source. SynqSol AI)

Follow Us
Follow Us:

भारत की स्टार्टअप कंपनी SynqSol AI ने देश के अंदर एआई आधरित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म को लॉन्च कर दिया है। जिसके अंदर यूजर के व्यवहार, सोचने के तरीके और दूसरों के साथ होने वाली बातचीत का विश्लेषण करता है। इसको लेकर कंपनी ने भी जानकारी दी है कि यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को उनके पढ़ाई, करियर, रिलेशनशिप और जिंदगी से जोड़े बड़े फैसलों में मदद करने का काम करता है। इस प्लेटफॉर्म कि मदद से साइकोमेट्रिक असेसमेंट, साइकोलॉजिस्ट की समीक्षा और एआई एनालिसिस को लेकर काम हो सकता है। वहीं कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह मेडिकल या मनसिक स्वास्थ्य से जोड़ा कोई विकल्प नहीं है।

किस तरह से काम करता है एआई प्लेटफॉर्म

इस नए प्लेटफॉर्म को लेकर सिन्कसोल का कहना है कि उनका यह प्लेटफॉर्म सिन्क ह्यूमन ऑपरेटिंग सिस्टम जिसका मतलब है एचओएस 1.0 के ऊपर आधारित है। इस टूल की मदद से यूजर का व्यवहार और मनोवैज्ञानिक फ्रेमवर्क को तैयार करने में साइकोमेट्रिक असेसमेंट को पूरा करना होता है। जिसके बाद ही यह सिस्टम निर्णय लेता है और रिपोर्ट बनाता है, जिसमें आदत, तनाव, व्यवहार और दूसरों के साथ बातचीत की जानकारी मिलती है। वहीं कंपनी ने अपनी जानकारी में यह भी जोड़ा है कि इन रिपोर्ट और सुझावों की सीधी समीक्षा साइकोलॉजिस्ट भी करते हैं। वहीं यूजर इसको दोबारा असेसमेंट देकर अपने व्यवहार में आने वाले बदलावों को भी देख सकते है।

SynqSol में क्या कुछ है खास

इस नए प्लेटफॉर्म को सिर्फ आम लोगों के इस्तेमाल के लिए नहीं बनाई गई है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर विश्वविद्यालयों, कंपनियों और दूसरे संस्थानों में करने को लेकर काम किया गया है। वहीं कंपनी का इसको लेकर कहना है कि इसके अंदर इस्तेमाल भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारियों की भागीदारी, लीडरशिप डेवलपमेंट, टीम प्लानिंग और छात्रों के तनाव का आकलन करने जैसे काम होते है। वहीं इसमें दो लोगों या समूह की मिली जुली रिपोर्ट तैयार होती है, वहीं छात्र और कर्मचारी वेलबीइंग टूल, सेल्फ हेल्प सामग्री और सिन्कसेशंस के जरिए काउंसलिंग सपोर्ट जैसी कई सुविधाएं दे रहे है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि इसके असेसमेंट भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किए गए है।

सम्बंधित ख़बरें

ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी

AI Science Race: चीन को पछाड़ने के लिए अमेरिका ने बनाया बड़ा प्लान, AI रिसर्च में होगा भारी निवेश

Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा

जंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल

ये भी पढ़े: Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा

एंड्रॉयड और आईफोन में भी कर सकते है इस्तेमाल

इस एआई को लेकर सिन्कसोल के संस्थापक वेंकट राव ने कहा कि आज के समय में लोगों के पास पहले से कई ज्यादा जानकारी है। पर फिर भी कई लोग खुद को लेकर असमंजस और निर्णय लेने की परेशानी का सामना करते हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का साफ उद्देश्य लोगों को बड़े फैसले लेने से पहले खुद को बेहतर तरीके से समझने में मदद करना ही है। जानकारी के लिए बता दें कि सिन्कसोल का यह प्लेटफॉर्म अभी के लिए भारत में गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर उपलब्ध है। जिसके बाद आगे बढ़ते हुए कंपनी इसके लिए वेब वर्जन को भी लॉन्च करेगी।

Synqsol ai will help children by answering all their questions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 03:32 PM

Topics:  

  • AI
  • Artificial Intelligence
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.