टीवी शो से मोबाइल गेम तक लॉन्च हुआ Bigg Boss: The Game, मिलेगा असली शो जैसा एक्सपीरियंस
Reality Game: भारतीय गेमिंग कंपनी Nazara Technologies ने रियलिटी शो बिग बॉस पर आधारित मोबाइल गेम 'Bigg Boss: The Game' लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Bigg Boss The Game में क्या है खास। (सौ. AI)
Bigg Boss The Game: भारतीय गेमिंग कंपनी Nazara Technologies ने रियलिटी शो बिग बॉस पर आधारित मोबाइल गेम ‘Bigg Boss: The Game’ लॉन्च कर दिया है। यह गेम कंपनी ने Banijay Rights के साथ साझेदारी में तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि इस मोबाइल गेम में खिलाड़ियों को बिल्कुल टीवी शो जैसा रोमांच और ड्रामा महसूस होगा।
Fusebox Games ने किया डेवलपमेंट
इस गेम को नजारा टेक्नोलॉजीज के यूके बेस्ड स्टूडियो Fusebox Games ने डेवलप किया है। यह वही स्टूडियो है जिसने इससे पहले ‘Love Island’ और ‘Big Brother’ जैसे पॉपुलर रियलिटी शो को मोबाइल गेम फॉर्मेट में ढाला था। अब इस टीम ने भारतीय दर्शकों के लिए बिग बॉस का डिजिटल वर्जन तैयार किया है, जिसमें शो का पूरा माहौल, टास्क और स्ट्रैटेजी मोबाइल स्क्रीन पर पेश की गई हैं।
खिलाड़ी बनेंगे बिग बॉस हाउस के कंटेस्टेंट
इस गेम में खिलाड़ी शो के कंटेस्टेंट की तरह घर में एंट्री करते हैं, टास्क पूरे करते हैं, और एलायंस (साझेदारी) बनाते हैं। उन्हें अपनी पॉपुलैरिटी मैनेज करनी होती है और एविक्शन (बाहर होने) से खुद को बचाना पड़ता है। यानी खिलाड़ी को वही रणनीतियां अपनानी होंगी, जो असली बिग बॉस हाउस में देखने को मिलती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
मोबाइल पर शो जैसा ड्रामा और अपडेट्स
कंपनी के अनुसार, इस गेम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि खिलाड़ी को असली टीवी शो जैसा अनुभव हो। नजारा टेक्नोलॉजीज ने बताया कि “हर सीजन के साथ शो की कहानी बदलती है, इसलिए गेम में भी लगातार नए अपडेट और स्टोरीलाइन जोड़े जाएंगे।” इससे गेम हमेशा ताज़ा और एंगेजिंग बना रहेगा।
मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और सीजन-बेस्ड कंटेंट
फिलहाल ‘Bigg Boss: The Game’ हिंदी और इंग्लिश भाषाओं में उपलब्ध है। लेकिन कंपनी जल्द ही तमिल, तेलुगू, मराठी जैसी अन्य भारतीय भाषाओं में भी इसे लाने की तैयारी कर रही है। यह गेम Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही, इसमें सीजन-बेस्ड कंटेंट अपडेट जारी रहेंगे ताकि गेम की कहानी टीवी शो से जुड़ी रहे।
ये भी पढ़े: AI गर्लफ्रेंड्स का बढ़ता ट्रेंड बना खतरा, Perplexity के CEO ने दी गंभीर चेतावनी
बिग बॉस की वैश्विक लोकप्रियता
गौरतलब है कि ‘Bigg Boss’ असल में ‘Big Brother’ शो से प्रेरित है, जिसकी शुरुआत 1999 में नीदरलैंड्स से हुई थी। आज यह रियलिटी फॉर्मेट 70 से ज्यादा देशों में 600 से अधिक सीजनों के साथ प्रसारित हो चुका है। भारत में हर साल इसके 6 रीजनल वर्जन दर्शकों को एंटरटेन करते हैं।
