14 जून 2025 तक मुफ्त में अपडेट करें अपना आधार कार्ड, UIDAI ने जारी की अंतिम चेतावनी – जानें पूरी प्रक्रिया
आधार कार्ड की डिटेल्स अपडेट नहीं करवाई हैं, तो UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधारधारकों को मुफ्त में अपडेट करने का सुनहरा मौका दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Aadhaar Card को ठीक करने का Free मौका। (सौ. Freepik)
अगर आपने अपने आधार कार्ड की डिटेल्स बीते 10 सालों में अपडेट नहीं करवाई हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधारधारकों को मुफ्त में अपडेट करने का सुनहरा मौका दिया है, जिसकी अंतिम तारीख 14 जून 2025 तय की गई है।
हर 10 साल में जरूरी है आधार अपडेट
आधार एनरोलमेंट और अपडेट रेगुलेशन, 2016 के अनुसार, आधारधारकों को हर 10 वर्षों में अपना पहचान और पता प्रमाण पत्र अपडेट कराना अनिवार्य है। 14 जून 2025 के बाद यह सेवा फ्री नहीं रहेगी और इसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा या फिर नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा।
फ्री अपडेट कैसे करें? जानें आसान तरीका
अगर आप इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो बिना किसी शुल्क के myAadhaar पोर्टल से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है:
सम्बंधित ख़बरें
ITR Refund Status: बैंक खाते में नहीं आया इनकम टैक्स रिफंड? इन 2 आसान तरीकों से ऑनलाइन चेक करें
UMANG पोर्टल में बड़ी सुरक्षा चूक, करोड़ों भारतीयों के आधार और EPFO डेटा पर मंडराया खतरा
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
CSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी
- ब्राउज़र पर जाएं और साइट खोलें: https://myaadhaar.uidai.gov.in
- लॉगइन करें – आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और OTP से लॉगिन करें।
- दाईं ओर ऊपर दिख रहे ‘Document Update’ विकल्प पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन से दस्तावेज़ चुनें जिन्हें आप अपडेट करना चाहते हैं – जैसे पहचान पत्र या पता प्रमाण।
- JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में 2MB से कम साइज की फाइल अपलोड करें।
- डिटेल्स रिव्यू करें और सबमिट करें।
- आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
पुराने iPhone खरीदना पड़ सकता है भारी, Apple ने इन iPhone को डाला विंटेज लिस्ट में
बायोमीट्रिक्स अपडेट? जानें तरीका
अगर आप अपना फोटो, फिंगरप्रिंट या बायोमीट्रिक डिटेल्स अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा क्योंकि ये डिटेल्स ऑनलाइन अपडेट नहीं की जा सकतीं।
