धोखाधड़ी करने वाले फोन कॉल पर लगेगी लगाम, Sanchar Sathi App से मिलेगी ये सुविधाएं, काम होगा आसान
संचार साथी ऐप से धोखाधड़ी वाले संचार से निपटने के प्रयासों को मजबूत करने की उम्मीद है, जिससे पूरे भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए डिजिटल स्पेस सुरक्षित हो जाएगा। इन पहलों से, DoT एक सुरक्षित और ....
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नवभारत टेक डेस्क : अगर आप भी दिनभर आने वाली अनचाहे और फ्रॉड कॉल्स से परेशान हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। दरअसल, भारत सरकार साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बीते महीने से कई सारे कॉलर ट्यून्स के रूप में लोगों को जागरूक करने लिए ऐड चला चला रही है। ऐसे में इन दिनों आपने नोटिस किया होगा कि बज भी आप किसी को कॉल करते हैं तो आपको साइबर धोखाधड़ी से जुड़े कॉलर ट्यून्स सुनाई दे रहा होगा।
सरकार ने धोखाधड़ी वाले कॉल्स को रोकने के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया है। अगर आपके पास भी कई सारे स्पैम कॉल्स आते हैं, तो आपको दूरसंचार विभाग द्वारा लॉन्च किया गया ऐप अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर लेना है। यह ऐप आपके मोबाइल फोन के लिए एक सेश गार्ड की तरह काम करने वाला है, जिससे कोई भी जालसाज धोखाधड़ी करने में नकाम हो जाएगा।
प्रत्येक ग्राहक की बनी रहती है प्राइवेसी
दूरसंचार विभाग ने बीते शुक्रवार को संचार साथी मोबाइल ऐप को पेश किया। बता दें, इससे लोगों को अपने मोबाइल फोन कॉल से धोखाधड़ी की किसी भी संदिग्ध सूचना की सीधे रिपोर्ट करना आसान होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐप पेश करते हुए सिंधिया ने कहा कि संचार साथी पहल एक सुरक्षित परिवेश प्रदान करती है जहां प्रत्येक ग्राहक की गोपनीयता तथा सुरक्षा सुरक्षित रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर
Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें डिटेल्स
फोन की स्लो स्पीड से हैं परेशान? इन आसान Android Tricks से होम स्क्रीन को बनाएं बेहतर
Google Vids का बड़ा धमाका: अब Gemini Omni और Personal Avatar से वीडियो बनाना होगा और भी आसान
संचार साथी ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएं
संचार साथी ऐप के जरिए यूजर्स को पता चल पाएगा कि उसके नाम पर धोखाधड़ी से और कनेक्शन तो नहीं लिए गए हैं। इस ऐप में यूजर्स को उसे ब्लॉक करने का ऑप्शन भी मिलता है। संचार साथी ऐप में यूजर्स के फोन को ट्रैक भी किया जा सकता है। ऐप के जरिए आप किसी भी तरह के स्कैम और फ्रॉड की शिकायत कर सकते हैं। ऐप की मदद से मोबाइल हैंडसेट की प्रमाणिकता भी आसानी से चेक की जा सकती है।
टेक जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
संचार साथी ऐप से धोखाधड़ी वाले संचार से निपटने के प्रयासों को मजबूत करने की उम्मीद है, जिससे पूरे भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए डिजिटल स्पेस सुरक्षित हो जाएगा। इन पहलों के माध्यम से, DoT एक सुरक्षित और कनेक्टेड डिजिटल इंडिया के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।
