Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी आज करेंगे आगाज, मैक्रों-लूला सहित दुनिया के कई दिग्गज नेता जुटे

AI Impact Summit: भारत मंडपम में आज से 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे जिसमें मैक्रों और लूला दा सिल्वा समेत कई वैश्विक दिग्गज शामिल हैं।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 19, 2026 | 07:16 AM

पीएम नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi AI Summit Inauguration: दिल्ली का ‘भारत मंडपम’ आज वैश्विक तकनीक और कूटनीति का महाकेंद्र बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026’ का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस महाकुंभ में फ्रांस और ब्राजील के राष्ट्रपतियों सहित 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया के सबसे बड़े टेक दिग्गज एक मंच पर जुटे हैं।

एआई समिट के उद्घाटन का शेड्यूल क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह 9:15 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां वे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासन प्रमुखों का औपचारिक स्वागत करेंगे। इसके बाद सभी वैश्विक नेताओं के साथ एक सामूहिक तस्वीर ली जाएगी। शिखर सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन सुबह 9:40 बजे होगा और प्रधानमंत्री मोदी करीब 10:25 बजे सत्र को संबोधित करेंगे। इस उद्घाटन समारोह के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और दुनिया भर के प्रमुख उद्योगपति भी अपने विचार रखेंगे।

वैश्विक दिग्गजों और टेक महारथियों का महाकुंभ

इस समिट की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ-साथ भूटान, श्रीलंका, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और मॉरीशस के प्रधानमंत्री भी शिरकत कर रहे हैं। टेक जगत से गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम अल्टमैन और एनवीडिया के जेनसन हुआंग जैसे दिग्गज भी इस चर्चा का हिस्सा बनेंगे। कुल मिलाकर, इस शिखर सम्मेलन में 500 से अधिक एआई विशेषज्ञ, 100 से अधिक सीईओ, 150 शिक्षाविद और करीब 60 मंत्री-उप मंत्री शामिल हो रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने 9 देशों के नेताओं और दिग्गज CEO के साथ की द्विपक्षीय बैठकें

PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, कहा- पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करे

न्यूजीलैंड ने बनाया दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक जेट, एक बार चार्ज और 500 किमी का सफर

चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’: समिट का विजन

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026‘ का थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ रखा गया है। इसका लक्ष्य भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। यह सम्मेलन एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता है जहां टेक्नोलॉजी का उपयोग मानवता की भलाई और समावेशी विकास के लिए किया जाए। समिट को सात कार्य समूहों में बांटा गया है जो तीन मुख्य स्तंभों- पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस पर केंद्रित रहेंगे।

आज का दिन केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे ‘लीडर्स प्लेनरी’ सत्र में भाग लेंगे, जहां एआई गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे वे दुनिया की शीर्ष तकनीकी कंपनियों के सीईओ के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़ें: AI के बहाने खत्म हुईं दूरियां: पीएम मोदी और पेटेरी ओर्पो की मुलाकात ने बुना भारत-यूरोप का नया भविष्य

इस बैठक में निवेश, शोध सहयोग, सप्लाई चेन और एआई प्रणालियों के सुरक्षित उपयोग पर गंभीर मंथन होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी कई विश्व नेताओं के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे, जिससे भारत के रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी।

Pm modi to inaugurate india ai impact summit 2026 global leaders macron lula

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 07:13 AM

Topics:  

  • AI Impact Summit 2026
  • Narendra Modi
  • Technology News
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.