इंडिया पोस्ट के नाम पर हो रही ठगी, सावधान रहें वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
ऑनलाइन फ्रॉड लगातार बढ़ता जा रहा है और स्कैमर्स हर दिन नए पैंतरों से मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में नया स्कैम भी आ गया है जिसमें इंडिया पोस्ट के नाम पर लोगों को फर्जी मैसेज भेजे जा रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह
क्या है साइबर अपराधियों का नया तरीका। (सौ. Freepik)
Cyber Fraud News: ऑनलाइन फ्रॉड के तरीके तेजी से बदलते जा रहे हैं और स्कैमर्स हर दिन नए पैंतरों से मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। अब एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें इंडिया पोस्ट के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। इन मैसेज में बताया जाता है कि “आपका पार्सल गलत पते के कारण डिलीवर नहीं हो पाया”, और साथ में एक लिंक दिया जाता है जिस पर जाकर यूज़र से पता अपडेट करने और कुछ शुल्क चुकाने की बात कही जाती है।
पार्सल न होने पर भी आ रहा मैसेज!
चौंकाने वाली बात यह है कि ये मैसेज उन लोगों को भी मिल रहे हैं जिन्होंने कोई पार्सल मंगवाया ही नहीं। लेकिन मैसेज की भाषा और डिजाइन असली जैसी होने के कारण बहुत से लोग भ्रमित हो जाते हैं और दिए गए लिंक पर क्लिक कर बैठते हैं।
फर्जी वेबसाइट पर पहुंचते ही हो जाती है ठगी
जब यूज़र लिंक पर क्लिक करता है, तो वह एक नकली वेबसाइट पर पहुंचता है जो बिल्कुल इंडिया पोस्ट की तरह बनाई गई होती है। जैसे ही वह वहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पेमेंट डिटेल्स डालता है, वे सीधे स्कैमर्स के पास पहुंच जाती हैं। इसके बाद उनका डेटा अवैध रूप से बेचा जा सकता है या उनके बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक की शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिला डिजिटल मजबूती का आधार, NUHM की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
उज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
ये भी पढ़े: भारत में X ने घटाईं प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमतें, अब 47% तक सस्ती सेवाएं
कैसे बचें ऐसे फर्जी मैसेज से?
- अगर किसी पार्सल से जुड़ा अज्ञात मैसेज आए जिसमें लिंक और पेमेंट की मांग हो, तो सतर्क हो जाएं।
- कभी भी लिंक पर क्लिक न करें और कोई भी डिटेल शेयर न करें।
- ऐसे मैसेज को तुरंत डिलीट करें या साइबर सेल में रिपोर्ट करें।
- किसी अजनबी को OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
साइबर अपराध की बढ़ती घटनाएं
देश में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार और साइबर एजेंसियां लोगों को जागरूक कर रही हैं कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर सकती है। इसीलिए सतर्क रहें और हर संदिग्ध मैसेज को गंभीरता से लें। सरकार लगातार अलग अलग तरह से जनता को जागरूक बना रही है लेकिन व्यक्ति की छोटी सी लापरवाही भी उसका भारी नुकसान कर सकती है जो उसके आने वाले भविष्य को लिए सही नहीं होगा।
