पासवर्ड भूल गए? बिना बैकअप मेल या नंबर के ऐसे करें Gmail अकाउंट रिकवर
Gmail पासवर्ड भूल जाएं और आपके पास न तो बैकअप ईमेल हो और न ही रिकवरी के लिए रजिस्टर्ड फोन नंबर, तो अकाउंट रिकवर करना एक चुनौती बन सकता है। हालांकि, इसका समाधान संभव है।
- Written By: सिमरन सिंह
Gmail का पासर्वड भूलने पर करें ये काम। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: Gmail आज के दौर में निजी और पेशेवर दोनों ही ज़रूरतों के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला ईमेल प्लेटफॉर्म बन चुका है। गूगल द्वारा विकसित यह फ्री सर्विस दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स की पहली पसंद है। लेकिन अगर आप अपना Gmail पासवर्ड भूल जाएं और आपके पास न तो बैकअप ईमेल हो और न ही रिकवरी के लिए रजिस्टर्ड फोन नंबर, तो अकाउंट रिकवर करना एक चुनौती बन सकता है। हालांकि, इसका समाधान संभव है।
पहले इस्तेमाल किए गए डिवाइस से करें रिकवरी
गूगल अपने यूज़र्स को कई वेरिफिकेशन और रिकवरी विकल्प प्रदान करता है। सबसे आसान तरीका है—उसी डिवाइस का उपयोग करना जिस पर पहले आपने अपना Gmail अकाउंट लॉग इन किया हो। यह डिवाइस आपका स्मार्टफोन या लैपटॉप हो सकता है। यदि आपने पहले उस डिवाइस में Gmail इस्तेमाल किया है तो रिकवरी प्रक्रिया काफी आसान हो सकती है।
गूगल अकाउंट रिकवरी पेज से करें शुरुआत
अगर डिवाइस से रिकवरी संभव नहीं है, तो गूगल के अकाउंट रिकवरी पेज पर जाएं। यहां आपको अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करना होगा। इसके बाद अगर फोन नंबर रिकवरी का विकल्प दिखे, तो आप उसे Skip कर सकते हैं या Try Another Way to Sign in पर क्लिक करें।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
सिक्योरिटी प्रश्नों के ज़रिए पहचान साबित करें
अगले चरण में गूगल आपसे कुछ सिक्योरिटी सवाल पूछेगा। ये वही प्रश्न होते हैं जो आपने अकाउंट सेटअप के दौरान दिए थे। यदि आप इनका सही-सही उत्तर देते हैं, तो आपकी पहचान वेरिफाई हो सकती है और आप अपने Gmail अकाउंट को सफलतापूर्वक रिकवर कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
गूगल से कर सकते हैं अपील
यदि ऊपर दिए गए सभी प्रयास विफल रहते हैं, तो गूगल से रिकवरी के लिए अपील की जा सकती है। इस प्रक्रिया के दौरान आपको अपनी पहचान से संबंधित कुछ प्रमाण देने होंगे। इस समीक्षा प्रक्रिया में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। सफल अपील के बाद आपको Gmail अकाउंट दोबारा एक्सेस करने में मदद मिल सकती है।
“अगर यूजर सही जानकारी देता है तो गूगल की वेरिफिकेशन प्रक्रिया से अकाउंट रिकवर करना संभव है।”
