महंगा फोल्डेबल अब सस्ता, Vivo X Fold 5 पर तगड़ा डिस्काउंट, 16,000 की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर
Best Foldable Smartphone: फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदे की हो सकती है। Vivo का प्रीमियम फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 5 अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo X Fold 5 (Source. Vivo)
Foldable Phone Discount: अगर आप लंबे समय से फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदे की हो सकती है। Vivo का प्रीमियम फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 5 अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए बड़ी बचत की जा सकती है। महंगे फोल्डेबल फोन को कम कीमत में खरीदने का यह शानदार मौका माना जा रहा है।
Vivo X Fold 5 Price & Offers
इस स्मार्टफोन के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,49,999 रखी गई है। हालांकि, अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹16,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹1,33,999 रह जाती है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹28,400 तक की अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है। यानी कुल मिलाकर यह डील ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Vivo X Fold 5 Specifications
Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच की बड़ी AMOLED इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। वहीं, 6.53 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले भी दी गई है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
इसमें दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह फोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C 3.2 और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कैमरा क्वालिटी में भी नहीं है कोई समझौता
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें दो 20MP के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं, जिससे हर एंगल से शानदार फोटो ली जा सकती है।
ये भी पढ़े: OnePlus और Realme का चुपचाप मर्जर, क्या अब एक जैसे होंगे फोन?
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यानी कम समय में फोन तेजी से चार्ज होकर लंबे समय तक साथ निभाता है।
क्यों खरीदना सही मौका?
इतने बड़े डिस्काउंट और प्रीमियम फीचर्स के साथ Vivo X Fold 5 उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन गया है, जो कम कीमत में हाई-एंड फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं।
