Flipkart Pay Later सर्विस अब सामान खरीदें आज, पैसे दें 30 दिन बाद, Freedom Sale में खास ऑफर
Flipkart ने बड़ा ऐलान किया है। अगर बजट की वजह से आप अपनी पसंद का सामान खरीदने से पीछे हट रहे है तो अब Flipkart Freedom Sale से पहले कंपनी ने भारत में Flipkart Pay Later सर्विस लॉन्च ला दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Flipkart Pay Later (Source. Gemini)
Flipkart Pay Later Service: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए Flipkart ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि अगर बजट की वजह से आप अपनी पसंद का स्मार्टफोन, लैपटॉप या अन्य सामान खरीदने से पीछे हट जाते हैं तो अब यह परेशानी कम हो सकती है। क्योंकि Flipkart Freedom Sale से ठीक पहले कंपनी ने भारत में Flipkart Pay Later सर्विस लॉन्च कर दी है। इस सुविधा के जरिए ग्राहक सामान अभी खरीद सकते हैं और भुगतान 30 दिन बाद या आसान किस्तों में कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने इस नई क्रेडिट सर्विस को PayU Finance के साथ साझेदारी में पेश किया है। यह सुविधा सिर्फ Flipkart ही नहीं बल्कि Myntra और Flipkart Minutes पर भी उपलब्ध होगी।
तीन आसान पेमेंट विकल्प ग्राहकों को मिलेगी ज्यादा सुविधा
वहीं नई सेवा को लेकर Flipkart का कहना है कि इस फीचर का उद्देश्य ग्राहकों को चेकआउट के समय ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देना है। खरीदारी की राशि के आधार पर ग्राहक तीन अलग-अलग विकल्प चुन सकेंगे। जिसमें Pay Later के तहत खरीदारी की पूरी रकम चुकाने के लिए 30 दिनों का समय मिलेगा। वहीं Pay in 3 विकल्प में ग्राहक अपने बिल को तीन बराबर किस्तों में चुका सकते हैं। इसके अलावा महंगी खरीदारी के लिए 3 से 12 महीने तक की EMI का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
किस प्रोडक्ट पर कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर?
कंपनी ने जानकारी दी है कि EMI विकल्प स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और होम अप्लायंसेज जैसी प्रीमियम कैटेगरी के लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगा। वहीं दूसरी ओर Pay Later और Pay in 3 को फैशन, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स, Flipkart Minutes और रोजमर्रा के सामान की खरीदारी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बता दें कि इस पूरे सिस्टम में PayU Finance लाइसेंस प्राप्त लेंडर के रूप में क्रेडिट उपलब्ध कराएगा जबकि Flipkart Finance ग्राहकों के शॉपिंग बिहेवियर और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के आधार पर क्रेडिट से जुड़े फैसले लेने में भूमिका निभाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: AI की दुनिया से ChatGPT का काम खत्म! चीन के KIMI के सामने सब फेल, ट्रंप के नाक के नीचे छिड़ी नई जंग
क्या Likes और Followers तय कर रहे आपकी खुशी? नई स्टडी में Gen Z की Mental Health को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
गत्ते, पुरानी बैटरी और धागों से बना दिया रोबोट, केरल के छात्र लेविन पॉलोज का कमाल देख हर कोई हैरान
क्या चीन बना रहा है नया सूरज? Artificial Sun प्रोजेक्ट से बदल सकती है दुनिया, जानिए कैसे मिलेगी सस्ती बिजली
फूड डिलीवरी में भी एंट्री की तैयारी
जानकारी में यह भी सामने आ रहा है कि Pay Later सर्विस का लॉन्च Flipkart की बड़ी विस्तार योजना का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह जल्द ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी बिजनेस में भी वह कदम रखने वाली है। जिसकी शुरुआत कुछ चुनिंदा शहरों से होगी इसके बाद इस सेवा का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे Zomato और Swiggy जैसी कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है।
ये भी पढ़े: क्या चीन बना रहा है नया सूरज? Artificial Sun प्रोजेक्ट से बदल सकती है दुनिया, जानिए कैसे मिलेगी सस्ती बिजली
Freedom Sale से पहले ग्राहकों को बड़ा फायदा
बता दें कि Flipkart की 8 अगस्त से शुरू होने वाली Freedom Sale में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में नया Flipkart Pay Later फीचर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो बिना एकमुश्त भुगतान किए अपनी पसंद का सामान खरीदना चाहते हैं। लेकिन किसी भी क्रेडिट सुविधा का इस्तेमाल करने से पहले उसकी शर्तों और समय पर भुगतान की जिम्मेदारी को समझना जरूरी है।
