Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lava Virat V1 5G की पहली सेल शुरू, 11,999 में 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन खरीदने का मौका

Lava ने Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 (4G) की पहली सेल शुरू कर दी है। जिसमें पिछले सप्ताह लॉन्च हुए ये दोनों स्मार्टफोन अब Flipkart और आधिकारिक वेबसाइट पर मिल रहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 31, 2026 | 05:45 PM

Lava Virat V1 5G (Source. Lava)

Follow Us
Follow Us:

Lava Smartphone India: Lava ने अपने नए बजट स्मार्टफोन्स Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 (4G) की पहली सेल शुरू कर दी है। जिसमें पिछले सप्ताह लॉन्च हुए ये दोनों स्मार्टफोन अब Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। वहीं खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत दोनों फोन अपनी मूल कीमत से 1,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी, AI कैमरा और दमदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

पहली सेल में मिल रहा है 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट

Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। वहीं Lava Virat V1 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर में इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Lava Virat V1 (4G) का यही वेरिएंट 9,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में उपलब्ध है। 5G मॉडल आर्या ब्लू और सोनार गोल्ड रंगों में आता है जबकि 4G वेरिएंट नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Flipkart पर ग्राहक 294 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।

6.75-इंच डिस्प्ले और AI कैमरा की ताकत

बता दें कि दोनों स्मार्टफोन्स में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। बेहतर स्क्रॉलिंग और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए यह फीचर खास माना जाता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए दोनों डिवाइस में AI-सपोर्टेड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। साथ ही फोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं जिससे इन्हें धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, Meta India हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR

Flipkart Pay Later सर्विस अब सामान खरीदें आज, पैसे दें 30 दिन बाद, Freedom Sale में खास ऑफर

Explainer: AI की दुनिया से ChatGPT का काम खत्म! चीन के KIMI के सामने सब फेल, ट्रंप के नाक के नीचे छिड़ी नई जंग

क्या Likes और Followers तय कर रहे आपकी खुशी? नई स्टडी में Gen Z की Mental Health को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

ये भी पढ़े: PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, Meta India हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR

6000mAh बैटरी और 5G सपोर्ट बना रहे खास

इसके साथ ही Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर चलता है। वहीं Lava Virat V1 (4G) में Unisoc SC9863A चिपसेट और Android 15 Go Edition मिलता है। दोनों फोन्स में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। वर्चुअल RAM के जरिए मेमोरी को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज 1TB तक एक्सपैंड की जा सकती है।

इसके साथ ही बैटरी की बात करें तो Lava Virat V1 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जबकि Virat V1 4G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 10W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी का यह कॉम्बिनेशन इन फोन्स को काफी आकर्षक बनाता है।

First sale of lava virat v1 5g begins lava virat v1 4g

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 05:45 PM

Topics:  

  • Flipkart
  • Lava Smartphone
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.