Flipkart ने लॉन्च किया Flipkart Black, मिलेगा फ्री YouTube Premium और एक्सक्लूसिव डिस्काउंट
Flipkart Discount Offer: Flipkart ने ग्राहकों के लिए नया मेंबरशिप प्रोग्राम Flipkart Black लॉन्च किया है। जिसमें कई सारे फायदें दिए जा रहा है। और इस प्लान से Amazon को सिधी टक्कर दी जाएगी।
- Written By: सिमरन सिंह
FLipkart Black में क्या कुछ खास है। (सौ. Flipkart)
Flipkart YouTube Premium: फेस्टिवल सीजन की धूम में Flipkart ने ग्राहकों के लिए नया मेंबरशिप प्रोग्राम Flipkart Black लॉन्च किया है। इस प्लान में ग्राहकों को न सिर्फ अर्ली सेल एक्सेस और एक्सक्लूसिव डिस्काउंट मिलेंगे, बल्कि एक साल के लिए फ्री YouTube Premium सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। कंपनी इस कदम से सीधे Amazon Prime को टक्कर देने की तैयारी में है।
Flipkart Black में क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
इस प्रोग्राम का सबसे बड़ा आकर्षण है एक साल का फ्री YouTube Premium, जिसे किसी भी एक YouTube अकाउंट से लिंक किया जा सकता है। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे कई खास फायदे:
- हर ऑर्डर पर 100 रुपये तक कैशबैक और हर महीने 800 SuperCoins कमाने का मौका।
- प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर स्पेशल डिस्काउंट।
- बाकी ग्राहकों से पहले Flipkart सेल की अर्ली एक्सेस।
- प्रायोरिटी कस्टमर सर्विस।
- ट्रैवल बुकिंग में फायदा—Cleartrip पर केवल 1 रुपये में फ्लाइट कैंसिलेशन और रिशेड्यूलिंग।
कंपनी का कहना है कि यह सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और ट्रैवल—तीनों ही जरूरतों पर ऑल-इन-वन बेनिफिट्स देगा।
सम्बंधित ख़बरें
पहले नौकरी या पहले परिवार? Zoho फाउंडर की सलाह से मची हलचल, लोगो को सोचने पर किया मजबूर
अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram
अब DSLR जैसा कैमरा फोन में, सस्ता नहीं लेकिन धांसू फीचर्स, अब फोन बनेगा कैमरा
69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
Flipkart Black की कीमत
Flipkart ने अपने पुराने VIP प्लान से ऊपर इस प्रोग्राम को पोजिशन किया है। जहां VIP प्लान की कीमत 799 रुपये सालाना है, वहीं Flipkart Black की असली कीमत 1,499 रुपये प्रति वर्ष रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत यह फिलहाल सिर्फ 990 रुपये में उपलब्ध है। यानी फेस्टिवल सीजन में ज्यादा शॉपिंग करने वालों के लिए यह पैक काफी किफायती साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े: Apple का चौथा रिटेल स्टोर अब पुणे में, iPhone 17 सीरीज भी होगी भारत में असेंबल
Amazon Prime को मिलेगी सीधी चुनौती
फ्लिपकार्ट का यह कदम साफ तौर पर Amazon Prime को चुनौती देने के लिए है। गौरतलब है कि Amazon Prime की कीमत भी 1,499 रुपये सालाना है, जिसमें ग्राहकों को Prime Video, अर्ली सेल एक्सेस और फ्री डिलीवरी जैसे फायदे मिलते हैं। अब Flipkart Black, YouTube Premium और शॉपिंग-केंद्रित एक्स्ट्रा बेनिफिट्स देकर यूजर्स को लुभाने की कोशिश कर रहा है।
नतीजा
Flipkart Black की लॉन्चिंग से साफ है कि कंपनी अब शॉपिंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और ट्रैवल सेवाओं में भी ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देना चाहती है। कम कीमत में ज्यादा फायदे पाकर यूजर्स इस नए प्रोग्राम को Amazon Prime का बेहतर विकल्प मान सकते हैं।
