लैपटॉप ओवरहीटिंग होने की पीछे क्या है वजह? जानें समाधान के आसान तरीके
Gaming Laptop Heat: लैपटॉप का लंबे समय तक इस्तेमाल ऑफिस वर्क या गेमिंग, लगातार यूज के दौरान इसकी बैटरी और अन्य कंपोनेंट्स पर दबाव बढ़ता है। जिससे ओवरहीटिंग की परेशानी होती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Laptop के गर्म होने की वजह। (सौ. Freepik)
Laptop Heating Problem: लैपटॉप का लंबे समय तक इस्तेमाल करना आज के दौर में आम बात है। चाहे आप ऑफिस वर्क कर रहे हों या गेमिंग, लगातार यूज के दौरान इसकी बैटरी और अन्य कंपोनेंट्स पर दबाव बढ़ता है। यही दबाव अक्सर ओवरहीटिंग का कारण बनता है। अगर आपका लैपटॉप जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो यह आपके डिवाइस के लिए खतरनाक संकेत हो सकता है। ओवरहीटिंग न केवल इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचाता है बल्कि सिस्टम की परफॉर्मेंस को भी धीमा कर देता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख कारण और समाधान।
1. एयर वेंट्स का ब्लॉक होना
लैपटॉप के एयर वेंट्स कूलिंग सिस्टम के लिए बेहद जरूरी होते हैं। कई बार धूल-मिट्टी या कचरा जमा होने से ये वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं और एयरफ्लो बाधित हो जाता है। इससे कूलिंग सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाता और हीट बढ़ने लगती है।
- समाधान: समय-समय पर लैपटॉप की सफाई करें और इसे हमेशा वेंटिलेशन वाली जगह पर रखें।
2. ओवरलोडिंग और हैवी यूज
जब लैपटॉप पर एक साथ कई ऐप्स, हैवी सॉफ्टवेयर या गेम चलते हैं तो प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड पर लोड बढ़ जाता है। खासतौर पर वीडियो एडिटिंग या गेमिंग के दौरान लैपटॉप अधिक गर्म होता है।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी में फोन हुआ ओवरहीट तो पड़ेगा महंगा, इन आसान ट्रिक्स से बचाएं अपना स्मार्टफोन
YouTube पर टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछो, नई तरीके से करें ऐप का इस्तेमाल
दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन सा फोन चलाता है? क्या है खास फीचर्स
Motorola Edge 70 Pro: ₹40 हजार से कम में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख हो जाएंगे हैरान
- समाधान: बैकग्राउंड में चल रही गैर-जरूरी ऐप्स को बंद करें और जो एप्लीकेशन यूज न कर रहे हों उन्हें अनइंस्टॉल कर दें।
3. थर्मल पेस्ट की खराबी
लैपटॉप के CPU और GPU से निकलने वाली हीट को कूलिंग फैन तक पहुंचाने में थर्मल पेस्ट की अहम भूमिका होती है। अगर यह पुराना या खराब हो जाए तो हीट सही तरीके से ट्रांसफर नहीं हो पाती और सिस्टम ओवरहीट होने लगता है।
- समाधान: जरूरत पड़ने पर थर्मल पेस्ट को बदलवाएं ताकि कूलिंग सिस्टम प्रभावी ढंग से काम कर सके।
ये भी पढ़े: Google Translate पर आया नया AI-पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन फीचर, अब भाषा सीखना होगा और भी आसान
4. कूलिंग फैन में खराबी
अगर लैपटॉप का कूलिंग फैन धीमी गति से काम कर रहा है या पूरी तरह खराब हो गया है, तो डिवाइस में गर्मी जमा होने लगती है।
- समाधान: खराब फैन की जगह नया कूलिंग फैन लगवाएं ताकि हीटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सके।
ध्यान दें
लैपटॉप की ओवरहीटिंग को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। समय-समय पर सफाई, अनावश्यक लोड से बचाव और हार्डवेयर की जांच से आप इस समस्या को काफी हद तक रोक सकते हैं। अगर समस्या बनी रहती है तो तुरंत एक्सपर्ट की मदद लें।
