-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Pm Modi Ai Morphed Video Fir Registered Against Meta India Head Arun Srinivas
PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, Meta India हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR
- Written By: सिमरन सिंह
Prime Minister Narendra Modi AI Video: देश में AI का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं अभी AI की मदद से तैयार किए गए मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर Meta India एक बार फिर विवादों में घिर गया है।

PM Modi AI Video (Source. Navbharat Desk)
Meta On PM Modi AI Video: देश में AI का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं अभी AI की मदद से तैयार किए गए मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर Meta India एक बार फिर विवादों में घिर गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित AI-जनरेटेड वीडियो मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta India के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कुछ ही दिनों पहले Facebook पर प्रधानमंत्री का एक वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने को लेकर भी Meta सवालों के घेरे में आ गया था।
AI से बदले गए वीडियो पर पुलिस की सख्त नजर
पुलिस ने जानकारी दी है कि कुछ लोगों ने पीएम मोदी के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिससे गलत जानकारी फैलने का आरोप है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Cockroach Janta Party के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद कुछ यूजर्स ने AI टूल्स की मदद से उसमें बदलाव किए और उसे अलग संदर्भ में वायरल कर दिया। वहीं जांच एजेंसियों का मानना है कि इस तरह के वीडियो लोगों को भ्रमित कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाओं के प्रसार का कारण बन सकते हैं।
Facebook और Instagram पर वायरल वीडियो की जांच
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि कथित मॉर्फ्ड वीडियो Facebook और Instagram पर शेयर किए गए थे। वहीं अब हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन वीडियो के जरिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। बता दें कि जांच का दायरा सिर्फ वीडियो बनाने वालों तक सीमित नहीं है बल्कि उन लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है जिन्होंने इन्हें सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाया या वायरल करने में मदद की।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
Meta से मांगा गया जवाब
इस मामले के सामने आने के बाद से पहले भी हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta के अधिकारियों को तलब कर AI आधारित फर्जी कंटेंट, स्कैम और मॉर्फ्ड वीडियो को पहचानने और हटाने की कंपनी की व्यवस्था पर जवाब मांगा था। वहीं Meta की ओर से जांच अधिकारियों के सामने पेश होकर कंपनी के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम और नियमों की जानकारी दी गई है। कंपनी ने जांच में सहयोग करने की बात कही है।
ये भी पढ़े: Flipkart Pay Later सर्विस अब सामान खरीदें आज, पैसे दें 30 दिन बाद, Freedom Sale में खास ऑफर
क्या होते हैं मॉर्फ्ड वीडियो और क्यों बढ़ रही चिंता?
मॉर्फ्ड वीडियो के बारे में बताए तो यह ऐसे वीडियो होते हैं जिनमें किसी व्यक्ति के चेहरे, आवाज या हाव-भाव को डिजिटल तकनीक AI या एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बदल दिया जाता है। इसका उद्देश्य अक्सर ऐसा दिखाना होता है कि कोई व्यक्ति कुछ ऐसा बोल या कर रहा है जो उसने वास्तव में नहीं किया होता।
वहीं इसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि AI तकनीक के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऐसे फर्जी वीडियो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सार्वजनिक भरोसे और ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। लेकिन अभी के लिए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच शुरुआती चरण में है और आगे की कार्रवाई डिजिटल सबूतों तथा जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी। पर अभी तक किसी भी व्यक्ति को दोषी साबित नहीं किया गया है।
Pm modi ai morphed video fir registered against meta india head arun srinivas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
Aug 09, 2026 | 07:46 AMToxic Trailer: यश के फैंस हुए दीवाने, बोले- इंडियन सिनेमा के सीईओ! जानें क्यों हो रही रणबीर कपूर से तुलना
Aug 09, 2026 | 07:39 AMNail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ
Aug 09, 2026 | 07:38 AMMonsoon Update: बारिश के साथ आंधी-तूफान का डबल अटैक! IMD ने इन राज्यों को किया अलर्ट, 60 KM तक चलेंगी हवाएं
Aug 09, 2026 | 07:28 AMसाई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
Aug 09, 2026 | 07:20 AMअमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
Aug 09, 2026 | 07:16 AMनागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
Aug 09, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














