Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
Meta Age Detection: आज के समय में बड़े से लेकर छोटे सभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे है ऐसे में बच्चों की सुरक्षा उनके माता पिता के लिए चिंता का विषय बन गया है, ऐसे में Meta AI आ गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Meta Age Detection (Source. Meta)
Meta Age Detection AI Tool For Kids: आज के समय में बड़े से लेकर छोटे सभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे है ऐसे में बच्चों की सुरक्षा उनके माता पिता के लिए चिंता का विषय बन गया है लेकिन इसको देखते हुए Meta ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म Instagram और Facebook पर कम उम्र के बच्चों के फर्जी अकाउंट्स पकड़ने के लिए नए AI सिस्टम का इस्तेमाल करने वाली है। इस प्रक्रिया में उन यूजर्स को निशाना बनायया जाएगा जो अपनी असली उम्र छुपाकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है।
इस प्रक्रिया के लिए Meta का कहना है कि यह नया AI सिस्टम 13 साल से कम उम्र के बच्चों की पहचान करने में मदद करेगा इससे फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने अकाउंट बनाते समय गलत जन्मतिथि दर्ज की थी या नहीं।
सिर्फ जन्मतिथि नहीं फोटो और पोस्ट भी करेगा चेक
Meta का नए AI सिर्फ प्रोफाइल में लिखी उम्र पर भरोसा नहीं करेगा। यह सिस्टम यूजर्स की पोस्ट, कैप्शन, बायो और कमेंट्स तक को एनालाइज करने वाला है। अगर Meta AI को किसी पोस्ट में स्कूल क्लास, जन्मदिन या उम्र से जुड़े संकेत मिलते हैं तो अकाउंट जांच के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा AI फोटो और वीडियो में दिखने वाले सामान्य विजुअल संकेतों के आधार पर भी उम्र का अनुमान लगाने की कोशिश करने वाला है। लेकिन इस प्रक्रिया में कंपनी ने साफ कहा है कि यह Facial Recognition तकनीक नहीं इस्तेमाल हो रही। Meta के मुताबिक AI किसी व्यक्ति की पहचान नहीं करता बल्कि केवल उम्र का अनुमान लगाने की कोशिश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार
Ube Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
कैंसर का झूठ बोलकर इंफ्लूएंसर ने ठगे 71 लाख रुपये, लग्जरी लाइफस्टाइल ने खोली पोल
महाराष्ट्र में अब फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर बदनामी करने वालों की खैर नहीं; सरकार ला रही है नया सख्त कानून
शक हुआ तो तुरंत बंद हो सकता है अकाउंट
AI सिस्टम की चांज में अगर उसको किसी अकाउंट पर शक हुआ कि वो 13 साल से कम उम्र के बच्चे का है तो उसे तुरंत बंद किया जा सकता है। इसके बाद यूजर को सरकारी पहचान पत्र जैसे दस्तावेज देकर अपनी असली उम्र साबित करनी होगी। जिसके बाद ही वह दोबारा अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं किसी स्थिति में अगर उम्र साबित नहीं हो पाती तो अकाउंट हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा। वहीं 13 से 17 साल के ऐसे यूजर्स जिन्होंने खुद को वयस्क दिखाया है उनके अकाउंट्स को अपने आप Teen Account मोड में बदला भी दिया जाएगा।
Teen Account में क्या होगा अलग?
Teen Account मोड के बारें में बताए तो इसमें सुरक्षा से जुड़े कई सख्त फीचर्स एक्टिव किए जाएंगे। इसके अदंर अनजान लोगों के मैसेज सीमित होंगे, हानिकारक कमेंट्स छिप जाएंगे और संवेदनशील कंटेंट कम दिखाए जाएगे। Teen Account में Meta के अनुसार 16 साल से कम उम्र के यूजर्स है जो इन सेटिंग्स को माता-पिता की अनुमति के बिना बदल नहीं सकते।
ये भी पढ़े: गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
आखिर Meta ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?
Meta के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे का कारण पिछले कुछ समय से बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर उसपर बन रहा दबाव है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बड़ी संख्या में बच्चे गलत उम्र डालकर सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे यूरोप और अमेरिका में कंपनी पर भारी जुर्माने का खतरा भी मंडरा रहा है। इस कारण से अब Meta तेजी से AI आधारित Age Detection सिस्टम लागू कर रही है। जिससे भविष्य में Meta को इस कारण से भारी जुर्माना न देना हो और बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा सकें।
