फ्री लैपटॉप का लालच पड़ेगा महंगा, WhatsApp पर आया ये मैसेज आपकी जेब कर सकता है खाली
Free Laptop Scheme 2026: WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार के तहत छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है। जिसको देखने के बाद सभी छात्र इसको लेना चाहते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Free Laptop (Source. नवभारत डेस्क)
Free Laptop Online Scam: इन दिनों WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार “National Student Laptop Scheme 2026” के तहत छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है। मिडिल क्लास और छात्रों के लिए यह खबर बेहद आकर्षक लगती है, लेकिन असलियत जानकर आप चौंक जाएंगे। सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा जा रहा है कि छात्र एक ऑनलाइन फॉर्म भरकर Free Laptop के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ एक लिंक भी दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने के बाद यूजर्स से नाम, मोबाइल नंबर और कई बार बैंक डिटेल्स तक मांगी जाती हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है। PIB Fact Check के मुताबिक यह सिर्फ लोगों को ठगने के लिए फैलाया जा रहा एक जाल है।
कैसे फंसाते हैं आपको?
यह स्कैम बहुत ही स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया गया है। सबसे पहले इसे बड़े पैमाने पर WhatsApp पर शेयर किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें और भरोसा करें। मैसेज में “Government Scheme” और “Official Registration Portal” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर इसे असली सरकारी योजना जैसा दिखाया जाता है। जैसे ही कोई यूजर लिंक पर क्लिक करता है, वह एक नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो दिखने में बिल्कुल सरकारी पोर्टल जैसी लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Hinjewadi IT Park में जॉब स्कैम, सैकड़ों इंजीनियरों से करोड़ों की ठगी
69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
उपमुख्यमंत्री शिंदे के जिले में 73 करोड़ का घोटाला! 27 सरकारी योजनाएं डकार गए जालसाज, हुए चौंकाने वाले खुलासे
अब WhatsApp से होगा मोबाइल रिचार्ज, इन स्टेप्स को फॉलो कर होगा काम
यहां यूजर से पर्सनल जानकारी मांगी जाती है। कुछ मामलों में “प्रोसेसिंग फीस” के नाम पर पैसे भी लिए जाते हैं या OTP शेयर करने के लिए कहा जाता है। एक बार जानकारी मिलते ही स्कैमर्स आपके बैंक अकाउंट या पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
अधिकारियों की चेतावनी
PIB Fact Check ने साफ तौर पर कहा है कि “National Student Laptop Scheme 2026” नाम की कोई भी सरकारी योजना मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि ऐसे मैसेज का मकसद सिर्फ लोगों की निजी और वित्तीय जानकारी चुराना होता है। सरकारी एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए ऐसे मैसेज पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे भेजें।
ये भी पढ़े: पहले नौकरी या पहले परिवार? Zoho फाउंडर की सलाह से मची हलचल, लोगो को सोचने पर किया मजबूर
खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
डिजिटल दौर में थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। किसी भी सरकारी योजना की जानकारी हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही जांचें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और कभी भी अपनी पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल्स या OTP किसी के साथ शेयर न करें। अगर ऐसा कोई मैसेज मिले, तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें और डिलीट कर दें।
छोटी गलती, बड़ा नुकसान
ऐसे फर्जी ऑफर देखने में छोटे लगते हैं, लेकिन इनका नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है। एक गलत क्लिक आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकता है। इसलिए अगली बार जब “Free Laptop” जैसा कोई ऑफर दिखे, तो पहले सोचें, फिर जांचें और उसके बाद ही कोई कदम उठाएं।
