Facebook-Instagram पर ये गलती पड़ी भारी तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, Android यूजर्स तुरंत सावधान

Facebook Instagram Scam: आप भी Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और Facebook या Instagram पर आने वाले विज्ञापनों पर बिना सोचे-समझे क्लिक कर देते हैं तो अब सावधान होने की जरूरत है।
Facebook or Instagram could cost you dearly and even drain your bank account, Android users srs13
Facebook-Instagram से हो रही ठगी।Source. Social Media
Published on
Updated on

Android Cyber Alert: आप भी Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और Facebook या Instagram पर आने वाले विज्ञापनों पर बिना सोचे-समझे क्लिक कर देते हैं तो अब सावधान होने की जरूरत है। भारत सरकार ने साइबर सिक्योरिटी को लेकर एक अहम अलर्ट जारी किया है। जिसमें चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट दिखाकर यूजर्स से खतरनाक APK ऐप डाउनलोड करवाए जा रहे हैं। ये ऐप देखने में सामान्य लग सकते हैं लेकिन फोन में पहुंचने के बाद निजी जानकारी से लेकर बैंकिंग डिटेल तक को खतरे में डाल सकते हैं।

सरकार ने इन खतरनाक ऐप्स को लेकर चेताया

जानकारी के लिए बता दें कि यह एडवाइजरी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) और गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई है। इसमें Night Play, Reloop, Kyss, Vimo, Rivo, Nexo और Vixa जैसे ऐप्स के नाम शामिल किए गए है। वहीं सरकार का कहना है कि ठगी की शुरुआत अक्सर Facebook या Instagram पर दिखाई देने वाले विज्ञापन से होती है। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद यूजर को किसी वेबसाइट पर ले जाकर वीडियो देखने के लिए APK डाउनलोड करने को कहा जाता है।

APK डाउनलोड करते ही बढ़ सकता है खतरा

इस प्रक्रिया में सबसे बड़ा जोखिम यह है कि ये APK फाइलें Google Play Store के बाहर से डाउनलोड होती हैं। ऐसे ऐप सामान्य ऐप स्टोर वाली सुरक्षा जांच से बच सकते हैं। इंस्टॉल होने के बाद ये ऐप अतिरिक्त ऐप को अपडेट के नाम पर डाउनलोड करवा सकते हैं और कई तरह की परमिशन मांग सकते हैं। इसको लेकर खास तौर पर Accessibility Access बेहद संवेदनशील परमिशन है। गलत इस्तेमाल होने पर इसका सहारा लेकर साइबर अपराधी फोन के कुछ हिस्सों को नियंत्रित करने, बैकग्राउंड में संदिग्ध गतिविधियां चलाने या वित्तीय लेनदेन का प्रयास कर सकते हैं। कुछ ऐप VPN भी इंस्टॉल कर सकते हैं जिससे डेटा की सुरक्षा पर अतिरिक्त खतरा पैदा हो सकता है।

Facebook or Instagram could cost you dearly and even drain your bank account, Android users srs13
साइबर ठगी में इस्तेमाल हुआ बैंक अकाउंट तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना खाता

बैंक और UPI पर भी रखें नजर

इस का खतरा सिर्फ फोन की निजी जानकारी तक सीमित नहीं है। अगर किसी संदिग्ध ऐप को जरूरी परमिशन मिल गई है तो बैंकिंग और UPI से जुड़े डेटा और ट्रांजैक्शन भी जोखिम में आ सकते हैं। इसलिए बैंक अकाउंट और UPI लेनदेन नियमित रूप से चेक करते रहें। कोई अनजान ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।

इसके साथ ही सुरक्षित रहने के लिए कुछ कदम उठाना जरूरी है।

  • ऐप केवल Google Play Store जैसे भरोसेमंद स्टोर से डाउनलोड करें।

  • सोशल मीडिया विज्ञापन या अनजान वेबसाइट से मिली APK फाइल इंस्टॉल न करें।

  • Accessibility Access जैसी परमिशन सोच-समझकर दें और Google Play Protect चालू रखें।

संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो गया तो क्या करें?

अगर किसी भी कारण से फोन में आ जाए और यह अनजान ऐप सामान्य तरीके से डिलीट ना हो तो फोन को Safe Mode में रीस्टार्ट करके Settings में Apps सेक्शन से उसे हटाने की कोशिश करें। समस्या बनी रहने पर जरूरी डेटा का बैकअप लेकर Factory Reset विकल्प पर विचार किया जा सकता है। लेकिन अगर आपके साथ साइबर फ्रॉड हो चुका है तो तुरंत 1930 पर शिकायत करें या National Cybercrime Reporting Portal पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com