SBI UPI Outage : ठप हुआ एसबीआई और यूपीआई का काम, इंटरनेट बैंकिंग से लेकर एटीएम तक सभी प्रभावित

एसबीआई के लगभग 65 प्रतिशत ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग में परेशानियां आयी, लगभग 31 प्रतिशत ने फंड ट्रांसफर करने में समस्याएँ बतायी और लगभग 4 प्रतिशत ने एटीएम सर्विसेज में समस्याएँ बतायी।
डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत देश में ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा दिया गया है। जिसके तहत ऑनलाइन पेमेंट के लिए फोन पे, यूपीआई और कई अन्य ऐप्स की मदद ली जाती है। यूपीआई ने अब इस ऐप के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है।
यूपीआई (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आनी एसबीआई का कामकाज आज ठप हो गया है। साथ ही ऑनलाइन ट्रांसेक्शन के लिए उपयोग किया जाने वाला यूपीआई में भी आज व्यवधान आ रहा है। पूरे देश में कई यूजर्स फंड ट्रांसफर, एटीएम सर्विसेज, मोबाइल बैंकिंग और बाकी बैंकिंग सर्विसेज में भी दिक्कतें आ रही है।

एसबीआई ने इस परेशानी को स्वीकार किया है। एसबीआई बैंक ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कहा है कि ईयर एडिंग एक्टिविटीज के चलते हमारी डिजिटल सर्विसेज 01.04.2025 को दोपहर 01:00 बजे से शाम 4:00 बजे आईएसटी के दौरान हमारे सम्मानित कस्टमर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी। हम आपसे सीमलेस सर्विसेज के लिए यूपीआई लाइट और एटीएम का इस्तेमाल करने की रिक्वेस्ट करते हैं। इस असुविधा के लिए हमें खेद हैं।

यूपीआई बंद

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई, जो इंस्टेंट रियल टाइम के ट्रांसेक्शन की फेसेलिटी देता है, वर्तमान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने पेमेंट और फंड ट्रांसफर में दिक्कतों के बारे में रिपोर्ट की है, जो वाइडस्प्रेड सर्विस प्रॉब्लम का इशारा देता है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफ़ॉर्म डाउनडिटेक्टर के आंकड़े से पता चलता है कि यूपीआई से संबंधित समस्याओं की रिपोर्ट 11:16 बजे आईएसटी के आसपास बढ़नी शुरू हुई है, जिसमें 119 यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

कितने यूजर्स हुए प्रभावित?

डाउनडिटेक्टर, एक प्रदर्शन ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, आज सुबह 8:15 बजे (1 अप्रैल 2025) से एसबीआई की सर्विसेज प्रभावित हैं। उल्लेखनीय रूप से, आउटेज सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच चरम पर था, और 850 से ज्यादा यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह उल्लेखनीय है कि एसबीआई के लगभग 65 प्रतिशत ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग में परेशानियां आयी, लगभग 31 प्रतिशत ने फंड ट्रांसफर करने में समस्याएँ बतायी और लगभग 4 प्रतिशत ने एटीएम सर्विसेज में समस्याएँ बतायी।

आउटेज पर एनपीसीआई ने क्या कहा

आउटेज को स्वीकार करते हुए, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया यानी एनपीसीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कहा है कि आज वित्त वर्ष खत्म होने के कारण, कुछ बैंकों को रुक-रुक कर ट्रांसेक्शन में कमी का सामना करना पड़ रहा है। यूपीआई सिस्टम ठीक काम कर रहा है, और हम आवश्यक निवारण के लिए संबंधित बैंकों के साथ काम कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com