ड्राइविंग करते समय हो गए ब्रेक फेल, इस तरह से एक्सीडेंट से होगा बचाव

मुश्किल परिस्थिति में हम यह नहीं सोचते कि क्या करें, लेकिन अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरतें तो आप स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं और दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
Car Brake tips
Car में अगर ब्रेक लगना बंद हो जाएं तो क्या करें (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. कई बार लंबे सफर पर जाने से पहले लोग अपनी कार चेक नहीं करते, जिसका पता बीच रास्ते में चलता है कि हमारा ब्रेक काम नहीं कर रहा। इससे एक बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। ऐसे मुश्किल भरे समय में क्या किया जाए, इसके बारे में घबराहट भरे माहौल में सोचा नहीं जाता, लेकिन अगर आप थोड़ा अलर्ट रहें तो स्थिति को ओवरकम कर सकते हैं और एक्सीडेंट से बच सकते हैं।

स्थिति को समझना जरूरी है

सबसे पहले आपको घबराना नहीं है और स्थिति को शांति से संभालना है। कोशिश करें कि आप बिना पैनिक किए अपनी सोच का इस्तेमाल कर सकें। स्थिति को काबू करने के लिए पहले स्थिरता जरूरी है।

हैंडब्रेक का करें इस्तेमाल

आप अपने हैंडब्रेक का इस्तेमाल करते हुए धीरे-धीरे इमरजेंसी ब्रेक को खींचें। इसे एकदम से न खींचें ताकि अचानक गाड़ी न रुके और कंट्रोल के बाहर न जाए। धीरे-धीरे खींचने से आप गाड़ी को कंट्रोल करके उसकी स्पीड पर ध्यान दे पाएंगे।

लो गियर में करें शिफ्ट

अगर आप मैन्युअल कार चला रहे हैं तो तुरंत लो गियर में गाड़ी डालें। अपनी गाड़ी को शिफ्ट करें, इससे इंजन ब्रेकिंग में मदद मिलेगी, जो कार की स्पीड को कम करेगा। ऑटोमेटिक कार में आप लो गियर में शिफ्ट कर सकते हैं।

हॉर्न और लाइट का करें इस्तेमाल

अगर आप ट्रैफिक में मौजूद हैं तो हॉर्न बजाते रहें और लाइट का इस्तेमाल करें ताकि दूसरे ड्राइवर को पता चले कि आप इमरजेंसी कंडीशंस में हैं, ताकि आपको रास्ता मिल सके और किसी तरह की दुर्घटना न हो।

रास्ते की करें तलाश

गाड़ी चलाते समय अपनी नजर को आगे टिकाए रखें और रास्ते का इस्तेमाल करें। अगर आप खाली मैदान या फिर खाली सड़क दिखें तो अपनी गाड़ी वहां मोड़कर धीमी करने की कोशिश करें ताकि कोई दुर्घटना न घटे।

पैडल पंप करते रहें

अगर आपका ब्रेक फेल हो चुका है तो भी आपको ब्रेक पैडल को बार-बार पंप करना है। कई बार प्रेशर पढ़ने से कुछ समय के लिए पैडल काम करने लगता है और थोड़ी देर के लिए यह ब्रेक लग जाते हैं।

सुरक्षित जगह पर मारे टक्कर

अगर आपको कोई रास्ता नजर न आए तो एक्सीडेंट का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए आपको कार किसी ऐसी जगह पर टकरानी है, जिससे आप सुरक्षित रह सकें, जैसे झाड़ियों में या फिर कार मोड़ की तरफ टकरा दें।

इंजन न करें बंद

ऐसी स्थिति में गाड़ी चलाते समय आपको इंजन बिल्कुल बंद नहीं करना है। इससे स्टेरिंग और पावर एक्सेस फेल हो जाएंगे, जिससे कार आउट ऑफ कंट्रोल हो सकती है और मुश्किल न बढ़े।

Navbharat Live
navbharatlive.com