Ghaziabad में बनेगा 30 मेगावाट का Data Plant, योगी आदित्यनाथ ने रखी आधारशिला
UP Digital Project: ESDS कंपनी और मैनेज्ड सर्विसेज क्षेत्र, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) अब मिलकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक आधुनिक 30 मेगावाट क्षमता वाला डाटा सेंटर स्थापित करेंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Ghaziabad में बन रहा Data Centre. (सौ. X)
Data Centre in Ghaziabad UP: ESDS कंपनी जिसे क्लाउड कंप्यूटिंग और मैनेज्ड सर्विसेज क्षेत्र की अग्रणी से बनाया है और सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) अब मिलकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद में एक आधुनिक 30 मेगावाट क्षमता वाला डाटा सेंटर स्थापित करेंगे। इस डाटा सेंटर की आधारशिला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रूप से रखी।
डिजिटल संप्रभुता और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा, “यह डाटा सेंटर उत्तर प्रदेश की डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करेगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा। यह पहल राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और भारत को डिजिटल संप्रभुता की दिशा में आगे ले जाएगी।”
तकनीकी विशेषताएं: अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
इस डाटा सेंटर के बारें में बताए तो यह 200 रैक प्रति फ्लोर तक स्केलेबल होगा और इसमें 40Gbps रिंग फाइबर के साथ मल्टी-इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, क्लाउड और डिजास्टर रिकवरी (DR) रेप्लिकेशन के लिए डुअल 10Gbps लिंक की सुविधा को भी इसमें जोड़ा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
#GreenDataCentre state-of-the-art facility in public sector through #CSIR PSU “Central Electronics Limited” at #Sahibabad township of UP, under the aegis of Ministry of Science & Technology, Govt of India. Foundation stone laid and “Bhoomi Pujan” performed along with UP CM Sh… pic.twitter.com/GV8ZM1ZIiw — Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) June 26, 2025
सस्टेनेबिलिटी और डिजिटल मिशन का आदर्श संगम
CEL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर चेतन प्रकाश जैन ने कहा, “ESDS के साथ हमारी यह साझेदारी भारत की डिजिटल और पर्यावरणीय प्राथमिकताओं को समर्थन देने के लिए सस्टेनेबिलिटी और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का संगम है। मॉड्यूलर PODs, स्मार्ट कूलिंग और 30 मेगावाट की क्षमता के साथ यह सुविधा उत्तर प्रदेश की डिजिटल अर्थव्यवस्था और ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन का प्रमुख इंजन बनेगी।”
ये भी पढ़े: 1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI के नियम: जानिए क्या होगा नया, क्या पड़ेगा आप पर असर
डिजिटल इंडिया और ग्रीन इंडिया के मिशन को मिलेगा बल
ESDS के CMD और CEO पियूष सोमानी ने कहा, “हम अपनी पेटेंटेड इनोवेशन और एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर को CEL की दूरदृष्टि से जोड़कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ को गति दे रहे हैं और डिजिटल इंडिया व ग्रीन इंडिया जैसे अभियानों को सस्टेनेबल और सिक्योर तरीके से सशक्त बना रहे हैं।”
इस संबंध में भविष्य में उत्तर प्रदेश को तकनीक में आगे ले जाने की समता है, जो पर्यावरण और तकनीक के मिलन से देश में उन्नति का भागीदार बनेगा। जिससे भारत को पूरी दुनिया में दिखाया जाए, साथ ही तकनीक को आगे बढ़ाया जाए।
