सस्ता रिचार्ज चाहिए? 150 से कम में 28 दिन तक कॉल-डेटा का मजा, Jio के ये प्लान मचा रहे धूम
Jio Recharge: कम बजट में लंबे समय के लिए मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए ₹150 से भी कम कीमत वाले सस्तें प्लान निकाले है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Plan (Source. Jio)
Jio Cheap Recharge Plans: अगर आप कम बजट में लंबे समय के लिए मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए ₹150 से भी कम कीमत वाले सस्ते प्लान पेश किए हैं। खास बात यह है कि इन प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे फायदे मिलते हैं। अगर आपका बजट कम है और आप फिर भी 3 से 4 हफ़्तों तक मोबाइल सर्विस का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो ये जियो प्लान आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
₹150 से कम में Jio के 4 शानदार रिचार्ज प्लान
Jio ने बजट का ध्यान रखने वाले कस्टमर्स के लिए कई सस्ते प्लान पेश किए हैं। इनमें ₹75, ₹91, ₹125, और ₹152 कीमत वाले रिचार्ज पैक शामिल हैं। इन प्लान में इंटरनेट, कॉलिंग और SMS के फायदे मिलते हैं।
₹75 वाला Jio प्लान
Jio का ₹75 वाला प्लान सबसे सस्ता रिचार्ज पैक माना जाता है। यह खास तौर पर JioPhone यूज़र्स के लिए बनाया गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन है और इसमें कुल 2.5GB डेटा मिलता है। यूज़र्स को हर दिन लगभग 100MB डेटा मिलता है, साथ ही 200MB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं भरना पड़ेगा बेकार डेटा का पैसा, 28 अप्रैल से बदलेगा नियम, सस्ते कॉल प्लान मिलेंगे या बढ़ेगा खर्च?
Airtel ने चुपचाप बढ़ाई कीमत, अब 84 दिन वाला प्लान पड़ेगा महंगा
149 रुपये में क्रिकेट का फुल मज़ा, Jio का नया प्लान आया, कम खर्च में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लाया
44 रुपये में सालभर चलेगा Jio नंबर? सच जानकर चौंक जाएंगे, सस्ता ट्रिक या बड़ा धोखा
इसके अलावा, इस प्लान में ये फीचर्स भी मिलते हैं:
- सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- 50 फ्री SMS
यह उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो लाइट इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
₹91 वाला Jio प्लान
Jio का ₹91 वाला प्लान भी काफी पॉपुलर है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी और कुल 3GB डेटा मिलता है। यूज़र्स को हर दिन 100MB डेटा और 200MB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है। इस प्लान में ये भी मिलता है:
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- 50 SMS
अगर रोज़ की डेटा लिमिट पूरी हो जाती है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है।
₹125 वाला Jio प्लान
अगर आपको थोड़ा और डेटा चाहिए, तो ₹125 वाला प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है और इसमें हर दिन 0.5GB डेटा मिलता है, यानी कुल 11.5GB डेटा।
इस प्लान के साथ, यूज़र्स को ये फायदे मिलते हैं:
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- 300 फ्री SMS
- और JioTV, JioCinema, और JioCloud जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स का फ्री एक्सेस।
₹152 वाला Jio प्लान
Jio का ₹152 वाला प्लान सबसे बैलेंस्ड और पॉपुलर माना जाता है। इसमें हर दिन 0.5GB डेटा मिलता है, जो कुल 14GB होता है, और यह 28 दिनों के लिए वैलिड है।
इसके अलावा, इस प्लान में ये फीचर्स भी शामिल हैं:
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- हर दिन 300 SMS
- JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस
हर दिन की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है।
ये भी पढ़े: गैस सिलेंडर महंगा हुआ तो क्या करें? 5000 में तैयार करें Gas-Free Kitchen, बुक करने की टेंशन खत्म
JioPhone यूजर्स के लिए खास ऑफर
ध्यान देने वाली बात यह है कि Jio के सभी सस्ते प्लान सिर्फ़ JioPhone यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध हैं। JioPhone एक स्मार्ट फ़ीचर फ़ोन है जो YouTube, Facebook और Google Assistant जैसे फ़ीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें JioTV, JioCinema और JioSaavn जैसे कई एंटरटेनमेंट ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। फ़ोन में JioChat और ऐप-फ़्री वीडियो कॉलिंग भी मिलती है।
