Elon Musk का नया धमाका: WhatsApp को टक्कर देगा X Chat, Zero Ads और 100% सुरक्षित
X Chat vs WhatsApp: Elon Musk ने एक बार फिर टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने WhatsApp पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह ऐप यूजर्स की प्राइवेसी से समझौता करता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Elon Musk ने लगाया WhatsApp पर बड़ा आरोप। (सौ. AI)
Elon Musk X Chat: Tesla और SpaceX के मालिक Elon Musk ने एक बार फिर टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने WhatsApp पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह ऐप यूजर्स की प्राइवेसी से समझौता करता है। मस्क का दावा है कि “WhatsApp को पता होता है कि लोग क्या मैसेज कर रहे हैं और इसी आधार पर यूजर्स को विज्ञापन दिखाए जाते हैं।” Musk ने इसे “एक बड़ी सुरक्षा खामी” बताया और इसी को दूर करने के लिए अब वे लेकर आ रहे हैं अपना नया ऐप ‘X Chat’।
क्या है Elon Musk का X Chat ऐप?
Musk ने घोषणा की है कि उनका नया मैसेजिंग ऐप X Chat, आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप सीधे WhatsApp से मुकाबला करेगा और मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के साथ इंटीग्रेट होगा। यह ऐप स्मार्टफोन पर चलने के साथ-साथ X प्लेटफॉर्म की चैट सर्विस को भी एक नई दिशा देगा।
X Chat में क्या होगा खास?
Elon Musk के मुताबिक, “X Chat यूजर्स को अब तक की सबसे सुरक्षित चैटिंग सुविधा देगा।” इस ऐप में होंगे ये बड़े फीचर्स:
सम्बंधित ख़बरें
CRED के कुणाल शाह बनेंगे WhatsApp के नए ग्लोबल CEO, जानिए कितनी होगी सैलरी और नेटवर्थ
WhatsApp अब पूरी तरह फ्री नहीं, 79 रुपये महीने देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानिए WhatsApp Plus की पूरी जानकारी
WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, अब बदल सकेंगे ऐप का पूरा लुक, हर महीने देना होगा 79 रुपये
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
- एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से पूरी बातचीत रहेगी सीक्रेट।
- Zero Ads (बिना विज्ञापन) का अनुभव मिलेगा।
- Zero Data Proofing यानी यूजर डेटा को ट्रैक या स्टोर नहीं किया जाएगा।
- Zero Compromise Policy, यानी X भी आपकी चैट नहीं पढ़ पाएगा।
- पीयर-टू-पीयर (Peer-to-Peer) सिस्टम पर आधारित होगा, जैसे बिटकॉइन का नेटवर्क।
- थर्ड पार्टी सर्विस की जरूरत नहीं होगी, जिससे डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित।
- ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, फाइल शेयरिंग और डायरेक्ट मैसेजिंग जैसी सुविधाएं भी होंगी।
Musk का दावा है कि “X Chat ऐप बनेगा भविष्य का सबसे भरोसेमंद कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म।”
ये भी पढ़े: भारत में Apple की ऐतिहासिक कमाई, रिकॉर्ड तोड़ iPhone बिक्री से बढ़ा मुनाफा
WhatsApp की सुरक्षा पर उठे सवाल
हालांकि मस्क के आरोपों पर अभी तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए हैं। WhatsApp का कहना है कि उसके सारे मैसेज “एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड” होते हैं और कंपनी भी उन्हें नहीं पढ़ सकती। इसलिए कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि मस्क के दावे Promotional Strategy का हिस्सा हो सकते हैं, ताकि X Chat को ज्यादा ध्यान मिल सके।
Wikipedia पर भी किया था हमला
यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने किसी प्लेटफॉर्म को चुनौती दी हो। इससे पहले उन्होंने Wikipedia पर भी निशाना साधा था और उसका विकल्प “GrokiPedia” लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि WhatsApp के बाद मस्क का अगला निशाना मैसेजिंग वर्ल्ड का बादशाह बनने पर है।
