भारत में लॉन्च के लिए तैयार Starlink इंटरनेट सेवा, कीमत जानकर चौंक सकते हैं ग्राहक
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा लाने की तैयारी कर रही Starlink को आखिरकार सरकार की फाइनल मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल है कि ये सेवा कितने की होगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Starlink की कीमत क्या होने वाली है। (सौ. Design)
भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा लाने की तैयारी कर रही Starlink को आखिरकार सरकार की फाइनल मंजूरी मिल चुकी है। एलन मस्क की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अब देश के दूरदराज इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सेवा भारतीय ग्राहकों के लिए सस्ती होगी?
कीमतें वैसी ही रहेंगी जैसे पड़ोसी देशों में
रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink का टैरिफ प्लान भारत में वैसा ही रहने वाला है जैसा बांग्लादेश और भूटान में चल रहा है। इसका मतलब यह है कि भारतीय ग्राहकों को Starlink का कनेक्शन लेने के लिए लगभग ₹33,000 डिवाइस चार्ज देना होगा। इसके बाद अनलिमिटेड डेटा प्लान ₹3,000 प्रतिमाह से शुरू हो सकता है।
“Starlink गांवों और इंटरनेट से वंचित इलाकों में क्रांति ला सकता है।” – एलन मस्क
सम्बंधित ख़बरें
2027 की जनगणना में क्या होगा नया? मोबाइल से डेटा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और कई बड़े बदलाव
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
Digital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
क्या खास होगा Starlink के भारतीय प्लान में?
- ₹33,000 में डिवाइस किट, जिसे एक बार खरीदना होगा।
- ₹3,000 मासिक प्लान, जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा।
- 1 महीने का फ्री ट्रायल नए यूज़र्स के लिए।
- सेवा की शुरुआत स्पेक्ट्रम आवंटन के 1-2 महीने के भीतर होने की उम्मीद है।
साइबर अलर्ट: इन खतरनाक ऐप्स से एंड्रॉयड यूजर्स की क्रिप्टो संपत्ति पर मंडरा रहा है खतरा
महंगी होगी Starlink सेवा, लेकिन उम्मीदें भी बड़ी
हालांकि भारतीय यूज़र्स यह उम्मीद कर रहे थे कि यहां यह सेवा स्थानीय टेलीकॉम कंपनियों की तरह किफायती होगी, लेकिन सैटेलाइट इंटरनेट फिलहाल सस्ता नहीं होगा। फिर भी, यह उन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी का बड़ा समाधान बन सकता है, जहां आज भी ब्रॉडबैंड या मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं है।
पड़ोसी देशों से तुलना
बांग्लादेश और भूटान जैसे देशों में भी Starlink डिवाइस की कीमत ₹33,000 और मासिक प्लान ₹3,000 ही है। इसी पैटर्न पर अब भारत में भी सेवा शुरू होने जा रही है।
