Elon Musk को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, क्यों बढ़ी Jio-Airtel की टेंशन
एलन मस्क ने सरकार को धन्यवाद किया है क्योंकि सरकार ने ये साफ कर दिया है कि सैटकॉम नीलामी के बजाय सिर्फ सरकार ही देगी। इसी के साथ बता दें कि रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनी नीलामी की बड़ी मांग कर रही थी।
- Written By: सिमरन सिंह
एलन मास्क ने भारत सरकार को धन्यवाद किया है Satrlink के लिए। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. अमेरिका के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने सरकार को धन्यवाद किया है क्योंकि सरकार ने ये साफ कर दिया है कि सैटकॉम नीलामी के बजाय सिर्फ सरकार ही देगी। इसी के साथ बता दें कि रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनी नीलामी की बड़ी मांग कर रही थी। इसी के साथ एलन मस्क ने ये भी कहा की अपनी कंपनी स्टारलिंक से वो भारत में इंटरनेट की सेवा को लाना चाहते हैं। लेकिन भारत की टेलीकॉम कंपनी लगातार इसका विरोध कर रही थी। जिसमें नीलामी के जरिए स्पेक्ट्रम खरीदने की कोशिश कर रही हैं।
भारत में देगें मस्क सर्विस
भारत में हुई इन सभी बातों का एलन मस्क पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिसमें उन्होंने संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिया बयान पर भी ध्यान दिया। जिसमें सिंधिया ने कहा कि ‘स्पेक्ट्रम सरकार ही देगी, नीलामी नहीं होगी। इस बयान के बाद मस्क ने जवाब दिया, ‘बहुत अच्छा! हम भारत के लोगों के लिए अपना सबसे अच्छा काम करेंगे’
ये भी पढ़े: Incognito Mode में करते है सर्च, तो हो जाएं सावधान, इस तरह से डिलीट कर पाएगे हिस्ट्री
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
सरकार ने सुनाया अपना फैसला
इस बीच अब सवाल ये है कि सैटकॉम कंपनियों स्पेक्ट्रम को किस तरह से दिने वाली है। लेकिन नीलामी से या सरकार के जरिए जियो और एयरटेल न केवल एलन मस्क से बल्कि नए टेलीकॉम कानून से भी लड़ रहे हैं। यह कानून कहता है कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम सरकार ही देगी, नीलामी नहीं होगी। लेकिन जियो और एयरटेल यह चाहते थे कि स्पेक्ट्रम नीलामी हो।
ये भी पढ़े: Vivo ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, 6000mAh की बैटरी के साथ मिलेगे शानदार फीचर्स
ISpA ने किया समर्थन
भारतीय स्पेस एसोसिएशन (ISpA) ने भी सरकार के दिए बयान का समर्थन किया है। ISpA में एयरटेल भी मौजूद है। ISpA के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा कि, ‘2023 के टेलीकॉम कानून में साफ कहा गया है कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम सरकार ही देगी, नीलामी नहीं होगी। यह तरीका दुनिया के दूसरे देशों में भी इस्तेमाल होता है’
