Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एलन मस्क का दावा: पांच साल में रोबोट बन जाएंगे सबसे बेहतरीन सर्जन

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने बताया कि उनकी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी 'न्यूरालिंक' ने ब्रेन-कंप्यूटर इलेक्ट्रोड इंसर्शन के लिए पूरी तरह रोबोट्स पर भरोसा किया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 29, 2025 | 02:19 AM

Elon Musk ने 5 साल बाद क्या होगा ये बताया। (सौ. AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: मेडिकल फील्ड में तकनीक ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और अब अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने इस दिशा में एक और बड़ा दावा किया है। मस्क ने सोमवार को कहा कि आने वाले पांच वर्षों में रोबोट्स बेहतरीन मानव सर्जनों से भी अधिक दक्ष हो जाएंगे। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने बताया कि उनकी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी ‘न्यूरालिंक’ ने ब्रेन-कंप्यूटर इलेक्ट्रोड इंसर्शन के लिए पूरी तरह रोबोट्स पर भरोसा किया है, क्योंकि यह कार्य मनुष्यों के लिए आवश्यक गति और सटीकता के साथ करना संभव नहीं था।

एक्स पोस्ट के जरिए किया बड़ा खुलासा

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रोबोट कुछ साल के भीतर अच्छे ह्यूमन सर्जन से आगे निकल जाएंगे और पांच साल में बेस्ट ह्यूमन सर्जन को भी पीछे छोड़ देंगे।” उन्होंने बताया कि न्यूरालिंक को अत्यधिक नाजुक ब्रेन सर्जरी के लिए रोबोट की अनिवार्यता महसूस हुई, क्योंकि मानव हाथ वह स्तर नहीं छू सकते।

मेडिकल रोबोटिक्स में मेडट्रॉनिक की बड़ी उपलब्धि

एलन मस्क का यह बयान मारियो नौफल की एक पोस्ट के जवाब में आया था, जिसमें उन्होंने अमेरिका स्थित मेडिकल डिवाइस कंपनी मेडट्रॉनिक की सफलता का जिक्र किया था। नौफल के अनुसार, मेडट्रॉनिक ने ‘ह्यूगो रोबोटिक सिस्टम’ के जरिये प्रोस्टेट, किडनी और ब्लैडर की कुल 137 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की हैं। इन सर्जरी में 98% से अधिक सफलता दर दर्ज की गई, जो चिकित्सकों की अपेक्षाओं से कहीं बेहतर साबित हुई।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के 10 स्टेशनों पर जल्द शुरू होंगे इमरजेंसी मेडिकल रूम, ई-ऑक्शन के जरिए मिली मंजूरी, यात्रियों को राहत

90 दिन में बंद हो सकते हैं आपके कॉल और मैसेज? Elon Musk की कंपनी के अधिकारी की डराने वाली चेतावनी

एलन मस्क का बड़ा ऐलान: मंगल से पहले अब चंद्रमा पर बसेगा शहर, घोषित की डेडलाइन 

नवभारत निशानेबाज: कहां चली गई मस्क की मुस्कान सबसे धनवान, फिर भी परेशान

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

न्यूरालिंक के ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस परीक्षण

न्यूरालिंक इस समय ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस टेक्नोलॉजी पर क्लीनिकल ट्रायल्स कर रही है। कंपनी का उद्देश्य लकवे या न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए एक प्रभावी ब्रेन कंट्रोल डिवाइस तैयार करना है। अब तक तीन मरीजों में सफलतापूर्वक न्यूरालिंक ब्रेन इम्प्लांट किया जा चुका है। एलन मस्क ने पूर्व में कहा था, “अगर सब कुछ सही रहा तो पांच साल में न्यूरालिंक इम्प्लांट वाले हजारों लोग होंगे और 10 सालों में यह संख्या लाखों तक पहुंच सकती है।”

Elon musk claims robots will become the best surgeons in five years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 02:19 AM

Topics:  

  • Elon Musk
  • Elon Musk tesla
  • Medical Hospital

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.