लंबे आर्टिकल पढ़कर थक गए? अब एक टैप में मिलेगा पूरा सार, Elon Musk का बड़ा बदलाव
Elon Musk X AI Feature: X अब यूजर्स के लिए एक बेहद काम का और स्मार्ट फीचर लेकर आया है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबी खबरें पढ़ने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते।
- Written By: सिमरन सिंह
AI News Summary Feature (Source. X)
AI News Summary Feature: Elon Musk का प्लेटफॉर्म X अब यूजर्स के लिए एक बेहद काम का और स्मार्ट फीचर लेकर आया है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबी खबरें पढ़ने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते। अब AI की मदद से किसी भी बड़े आर्टिकल का छोटा और आसान सार कुछ ही सेकंड में मिल जाएगा। जिसे वह पढ़े कर खबर को समझ सकते है।
एक टैप में मिलेगा पूरा आर्टिकल का सार
इस नए फीचर के तहत यूजर्स को हर आर्टिकल के नीचे “Summarise” बटन दिखाई देगा। जैसे ही आप इस पर टैप करेंगे, पूरा आर्टिकल छोटे-छोटे पॉइंट्स में बदल जाएगा। इससे यूजर्स तुरंत समझ पाएंगे कि आर्टिकल उनके लिए कितना जरूरी है और क्या उन्हें इसे पूरा पढ़ना चाहिए या नहीं।
कंपनी का दावा: कम समय में ज्यादा जानकारी
इस फीचर की जानकारी X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने खुद शेयर की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाई गई है जिनका ध्यान ज्यादा देर तक एक ही चीज़ पर नहीं टिकता। उनके अनुसार, “इस फीचर का मकसद कम समय में ज्यादा जानकारी देना है।”
सम्बंधित ख़बरें
HP ने लॉन्च किए धांसू AI Laptop, 22 घंटे बैटरी, OLED डिस्प्ले और 80 TOPS AI पावर ने मचाई धूम
इंटरनेट बंद तो क्या हुआ, बिना स्मार्टफोन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जान लीजिए ये 3 जबरदस्त तरीके
ड्राइवर के बेटे ने UPI सिस्टम की खोल दी पोल, 20 हजार की ठगी के बाद ढूंढ निकाले 3 खतरनाक Bugs
AI ने इंजीनियर्स को किया ब्लैकमेल? Claude AI की हरकत ने मचाई हलचल, कंपनी बोली घबराइए नहीं
We’re rolling out summaries for Articles now. Just tap the Summarize button if you want to know if it’s worth your time to read it (or if your attention span is 12 seconds). pic.twitter.com/n40VnoBDeR — Nikita Bier (@nikitabier) March 19, 2026
यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस अपडेट को लेकर यूजर्स के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।
- कुछ लोगों को यह फीचर काफी फायदेमंद लग रहा है और वे चाहते हैं कि सार अपने आप दिखे, बिना बटन दबाए।
- वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि इससे आर्टिकल पढ़ने का मजा कम हो सकता है, क्योंकि मुख्य जानकारी पहले ही सामने आ जाती है।
Listen फीचर ने भी बदला एक्सपीरियंस
इससे पहले 6 मार्च को X ने “Listen” फीचर लॉन्च किया था। इसके जरिए यूजर्स अब आर्टिकल को पढ़ने के बजाय सुन भी सकते हैं। यह फीचर Grok वॉइस टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे यूजर स्क्रॉल करते हुए या फोन लॉक होने पर भी कंटेंट सुन सकते हैं।
ये भी पढ़े: iPhone 17 Pro पर भारी छूट, 31 मार्च तक सस्ता, नहीं लिया तो पड़ेगा महंगा
तेजी से बढ़ रही है आर्टिकल फीचर की लोकप्रियता
कंपनी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में X पर आर्टिकल फीचर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। यह प्लेटफॉर्म के सबसे तेजी से ग्रो करने वाले फीचर्स में शामिल हो चुका है। इससे यूजर्स के कंटेंट देखने और समझने का तरीका भी तेजी से बदल रहा है।
कीमत और उपलब्धता
फिलहाल यह नया AI Summarise फीचर केवल X के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। भारत में Premium प्लान की कीमत लगभग ₹427 प्रति माह है, जबकि Premium Plus के लिए ₹2,570 तक खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि शुरुआती ऑफर के तहत पहले दो महीनों के लिए लगभग 50% तक की छूट भी दी जा रही है।
