अब DSLR जैसा कैमरा फोन में, सस्ता नहीं लेकिन धांसू फीचर्स, अब फोन बनेगा कैमरा
DSLR Phone Camera: स्मार्टफोन कैमरों ने जबरदस्त तरक्की की है। आज iPhone, Google Pixel और Samsung Galaxy जैसे फोन आम यूजर्स को भी शानदार फोटो क्वालिटी देते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo X300 Ultra (Source. Vivo)
Smartphone Camera: पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन कैमरों ने जबरदस्त तरक्की की है। आज iPhone, Google Pixel और Samsung Galaxy जैसे फोन आम यूजर्स को भी शानदार फोटो क्वालिटी देते हैं। खास बात यह है कि अब यह बेहतरीन कैमरा क्वालिटी मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिल रही है। इसी वजह से कंपनियां अब नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रही हैं, ताकि यूजर्स को प्रोफेशनल कैमरा जैसा अनुभव दिया जा सके।
Vivo, Xiaomi और Oppo का नया दांव
स्मार्टफोन मार्केट में अब Vivo, Xiaomi और Oppo एक अलग रास्ता अपना रहे हैं। ये कंपनियां अपने प्रीमियम फोन्स के साथ एक्सटर्नल लेंस जोड़ने की सुविधा दे रही हैं, जिससे फोन DSLR जैसा काम कर सके और लोगों के बीच DSLR Phone Camera के नाम से जाना जाएगा।
Xiaomi: फोन के अंदर ही चलता कैमरा
Xiaomi ने अपने 17 Ultra में एक अनोखा कैमरा सिस्टम दिया है, जो फोन के अंदर मूव करता है। इससे फोटो लेते समय यूजर को ज्यादा कंट्रोल मिलता है। इसमें 67mm का माउंट दिया गया है, जिससे अलग-अलग कैमरा लेंस लगाए जा सकते हैं। भारत में इसकी कीमत करीब 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि फोटोग्राफी किट 20 हजार रुपये में मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
अब नहीं भरना पड़ेगा बेकार डेटा का पैसा, 28 अप्रैल से बदलेगा नियम, सस्ते कॉल प्लान मिलेंगे या बढ़ेगा खर्च?
सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान
Oppo: प्रो कैमरा जैसा एक्सपीरियंस
Oppo के Find X9 Pro में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जबकि Find X9 Ultra में दो 200MP कैमरे दिए गए हैं। एक्सटर्नल लेंस लगाने के बाद यूजर को जूम और फोकस के लिए अलग-अलग कंट्रोल रिंग्स मिलती हैं। Oppo ने कैमरा ब्रांड Hasselblad के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे फोटो क्वालिटी और बेहतर हो जाती है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू होती है।
Vivo: 105x जूम के साथ नया धमाका
Vivo X300 Ultra में दो 200MP कैमरे दिए गए हैं एक प्राइमरी और दूसरा टेलीफोटो। इसमें 105x तक डिजिटल जूम मिलता है। इसके साथ एक्सटर्नल लेंस जोड़ने पर जूम क्षमता 20x और बढ़ जाती है। यह लेंस जर्मन कंपनी ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह फोन 6 मई को लॉन्च होने वाला है।
एक्सटर्नल लेंस कैसे करते हैं काम?
ये लेंस सीधे फोन के कैमरे पर लगाए जाते हैं और टेलीस्कोप की तरह काम करते हैं।
- ऑप्टिकल जूम को 10x से बढ़ाकर 20x तक ले जाते हैं
- अलग बटन से फोटो क्लिक और जूम कंट्रोल
- मैनुअल फोकस जैसी एडवांस सेटिंग्स
ये भी पढ़े: 69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
Apple, Samsung और Google का अलग फोकस
जहां एक तरफ चीनी कंपनियां हार्डवेयर में बदलाव कर रही हैं, वहीं Apple, Samsung और Google AI और सॉफ्टवेयर पर ध्यान दे रहे हैं।
- Samsung ने S23 Ultra के बाद बड़ा हार्डवेयर बदलाव नहीं किया
- iPhone 14 Pro के बाद कैमरा सेंसर लगभग वही है
- Google Pixel अब भी 50MP सेंसर के साथ AI फीचर्स पर फोकस कर रहा है
स्मार्टफोन बनेगा DSLR
इन नए फीचर्स से साफ है कि स्मार्टफोन अब DSLR को टक्कर देने की तैयारी में हैं। लेकिन कीमत को देखते हुए मिडिल क्लास यूजर्स के लिए यह एक बड़ा निवेश हो सकता है। वही अगर कोई कम बजट में अच्छा फोन देख रहे है तो इसमें कई और ऑप्सन मिल सकते है।
