Airtel ने यूजर्स को दिया दिवाली गिफ्ट, लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान
भारतीय टेलीकॉम कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में रिचार्ज प्लान को बढ़ा दिया था। जिसके बाद से लोगों को यह प्लान अच्छे नहीं लगे, लेकिन ऐसी बीच एयरटेल कंपनी ने 26 रुपये का अपना सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि इस प्लान के अंदर आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और आप इसका रिचार्ज कहां से करा सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Airtel (सौ. Airtel)
Airtel Plan. भारतीय टेलीकॉम कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में रिचार्ज प्लान को बढ़ा दिया था। जिसके बाद से लोगों को यह प्लान अच्छे नहीं लगे, लेकिन ऐसी बीच एयरटेल कंपनी ने 26 रुपये का अपना सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि इस प्लान के अंदर आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और आप इसका रिचार्ज कहां से करा सकते हैं।
एयरटेल का नया प्लान
बता दें कि जुलाई 2024 के बाद एयरटेल ने अपने पुराने प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया है और अब नए प्लान ने उनकी जगह ले ली है, लेकिन उन्होंने एक और प्लान लॉन्च किया है जो केवल 26 रुपये का है। जिसके अंदर कंपनी आपको डेटा पैक देगी। यूजर्स को कई बार डेली डेटा लिमिट का ज्यादा उपभोग भी करना पड़ता है। ऐसे में एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत पड़ती है। जिसका समाधान अब एयरटेल ने निकाल दिया है।
ये भी पढ़े: Pagers और Walkie-Talkies से रहें सावधान, नहीं तो चली जाएगी जान, मोबाइल का इस्तेमाल ही है सुरक्षित
सम्बंधित ख़बरें
149 रुपये में क्रिकेट का फुल मज़ा, Jio का नया प्लान आया, कम खर्च में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लाया
सिर्फ 189 रुपये में टेंशन खत्म, Jio का सस्ता प्लान, पूरे महीने कॉलिंग + इंटरनेट, मिडिल क्लास के लिए बड़ा फायदा
जियो ने लॉन्च किया नया JioFinance App, AI से मिलेगी पर्सनल फाइनेंशियल सलाह, जानें नए ऐप के धांसू फीचर्स
सिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
1.5GB डेटा का करें उपभोग
यह प्लान यूजर्स के लिए डेटा ऐड-ऑन का प्लान है। जो पैक रिचार्ज करते समय आप कर सकते हैं। ऐसे यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जिनको दिन में ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसकी कीमत केवल 26 रुपये है। इस प्लान में साथ यूजर्स को 1.5GB डेटा मिलेगा जो एक दिन के लिए वैध होगा, हालांकि एयरटेल पहले 22 रुपये का डेटा ऐड-ऑन प्लान भी लाया था। जिसमें 1GB डेटा मिलता था। यह प्लान सिर्फ एक दिन के लिए ही वैध होता है।
ये भी पढ़े: Facebook-Instagram हर पल रख रहा आप पर नजर, अमेरिकी एजेंसी ने दी चेतावनी
बड़े डेटा ऐड-ऑन प्लान मौजूद
एयरटेल के बड़े डेटा ऐड-ऑन प्लान की बात करें तो कंपनी के पास 77 रुपये का 5GB डेटा प्लान भी है और 121 रुपये का डेटा ऐड-ऑन प्लान है। जिसमें 6GB डेटा मिलता है। इसी तरह रिलायंस जिओ भी कई तरह के प्लान यूजर्स को उनकी सहूलियत के लिए देता है।
