त्यौहार के मौसम में घर जाने के लिए मिलेगी कन्फर्म टिकट, इस तरीके से करें बुक
हर कोई अपने घर जाकर त्योहार मनाना चाहता है, लेकिन तादाद इतनी ज्यादा होती है कि टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनके माध्यम से आप कंफर्म टिकट हासिल कर सकते हैं और तत्काल टिकट भी बुक कर सकते हैं। वैसे तो तत्काल टिकट की संख्या लिमिटेड होती है
- Written By: सिमरन सिंह
Train को त्योहार के समय बुक करना काफी मुश्किल होता है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. दिवाली और छठ का त्योहार आने वाला है, जिसमें लोग ट्रेन की टिकट बुक करते हैं और इसकी मारामारी भी देखी जाती है। हर कोई अपने घर जाकर त्योहार मनाना चाहता है, लेकिन तादाद इतनी ज्यादा होती है कि टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनके माध्यम से आप कंफर्म टिकट हासिल कर सकते हैं और तत्काल टिकट भी बुक कर सकते हैं। वैसे तो तत्काल टिकट की संख्या लिमिटेड होती है, लेकिन कुछ बेसिक चीजों का ख्याल रखने से आप दिवाली और छठ जैसे मौके पर टिकट बुक कर पाएंगे।
तत्काल टिकट के लिए आजमाएं ये तरीके:
आपको IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करना है और लॉगिन करने के बाद आपको IRCTC यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है।
- अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो आपको अकाउंट बनाना है।
- इसके बाद बुक टिकट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको तत्काल बुकिंग ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा और डेस्टिनेशन, यात्रा की तारीख, ट्रेन नंबर और क्लास जैसी डिटेल्स भरनी होगी।
- अब यात्रा करने वाले का नाम, एड्रेस, डिपार्चर, फोन नंबर जैसी डिटेल्स भरें।
- अब बीर्थ प्रेफरेंस भी चुनें।
- रिव्यू करें, इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेज दिया जाएगा।
- पेमेंट करने के बाद आपके पास ई-टिकट हो जाएगी, जिसे डाउनलोड करना होगा।
ये भी पढ़े: Thar Roxx को खरीदना हुआ मुश्किल, 1.5 साल से चल रही है वेटिंग
सम्बंधित ख़बरें
पुणे रूट पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: ट्रेनों में नो रूम, बस किराया दोगुना; वंदे भारत भी फुल
दिल्ली रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर… 26-27 मार्च की रात 5 घंटे बंद रहेगा टिकट बुकिंग सिस्टम
रेलवे तत्काल टिकट घोटाला: राउरकेला और चक्रधरपुर में दलालों का राज, यात्रियों की जेब पर सरेआम डाका
एक गलती और छिन जाएगी ट्रेन में सीट, रेलवे लागू करने जा रही है नो वेटिंग पॉलिसी, जानें क्या हैं नए नियम
ध्यान देने वाली बात यह है कि तत्काल ट्रेन की बुकिंग एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे होती है, जो कि ट्रेन रवाना होने से ठीक 1 दिन पहले की जाती है। ऐसे में आपको कोशिश करनी है कि कुछ समय पहले ही आप वेबसाइट पर लॉगिन कर लें।
