क्या चीन बना रहा है नया सूरज? Artificial Sun प्रोजेक्ट से बदल सकती है दुनिया, जानिए कैसे मिलेगी सस्ती बिजली

Artificial Sun China: तकनीक क्षेत्र में चीन लगातार बड़े प्रयोग कर रहा है और अब उसका एक नया प्रोजेक्ट पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। बता दें कि इस परियोजना को Artificial Sun कहा जा रहा है।
China building a new sun Artificial Sun project could transform the world
Artificial Sun (Source. Gemini)
Updated on

Artificial Sun Project: तकनीक के क्षेत्र में चीन लगातार बड़े प्रयोग कर रहा है और अब उसका एक नया प्रोजेक्ट पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। बता दें कि इस परियोजना को Artificial Sun कहा जा रहा है। नाम सुनकर ऐसा लग सकता है कि चीन आसमान में दूसरा सूरज बनाने जा रहा है लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। यह प्रोजेक्ट भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा वैज्ञानिक कदम माना जा रहा है। अगर यह सफल होता है तो बिजली उत्पादन से लेकर अंतरिक्ष तकनीक तक कई क्षेत्रों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या है चीन का Artificial Sun?

इसको समझे तो चीन कोई नया तारा नहीं बना रहा है। दरअसल यह एक अत्याधुनिक न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर है जो उसी प्रक्रिया की नकल करता है जिसके जरिए असली सूरज ऊर्जा पैदा करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि न्यूक्लियर फ्यूजन भविष्य की सबसे स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा तकनीकों में से एक हो सकती है। चीन का लक्ष्य इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 2030 तक पूरा करने का है। यदि इसमें सफलता मिलती है तो यह ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो सकती है।

चीन को इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

यह तो पता ही है कि आज दुनिया का बड़ा हिस्सा बिजली उत्पादन के लिए कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों पर निर्भर है। ये संसाधन सीमित हैं और इनके इस्तेमाल से भारी प्रदूषण भी होता है। ऐसे में चीन फ्यूजन तकनीक के जरिए लंबे समय तक स्वच्छ और स्थिर ऊर्जा हासिल करना चाहता है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह मानी जाती है कि इससे कार्बन उत्सर्जन बेहद कम होगा और भविष्य में जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घट सकती है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि व्यावसायिक स्तर पर फ्यूजन ऊर्जा उपलब्ध कराने में अभी कई तकनीकी चुनौतियां बाकी हैं।

अगर सफल हुआ तो बदल सकती है दुनिया

बताया जा रहा है कि Artificial Sun प्रोजेक्ट सफल होने पर बिजली उत्पादन की लागत में बड़ी कमी आ सकती है। इससे उद्योगों का खर्च घटेगा और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों व वाहनों की कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं सस्ती और भरपूर बिजली मिलने से समुद्र के खारे पानी को पीने योग्य बनाने, बड़े AI डेटा सेंटर चलाने और भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को नई रफ्तार देने में भी मदद मिल सकती है।

वैज्ञानिक मानते हैं कि फ्यूजन तकनीक भविष्य में मानव सभ्यता की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है। अभी के लिए यह परियोजना विकास के चरण में है लेकिन यदि चीन अपने लक्ष्य में सफल होता है तो आने वाले सालों में ऊर्जा क्षेत्र में एक नई क्रांति देखने को मिल सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com