HMD Crest Max 5G: कम बजट में 50MP सेल्फी कैमरा और 16GB RAM वाला शानदार फोन
एक ऐसा स्मार्टफोन जो बजट फ्रेंडली हो और दमदार सेल्फी कैमरा के साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दे, तो HMD Crest Max 5G आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है। जिसमें यूजर्स के लिए कई सुविधा दी गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
HMD के फोन में क्या कुछ है खास। (सौ. Design)
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बजट फ्रेंडली हो और दमदार सेल्फी कैमरा के साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दे, तो HMD Crest Max 5G आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है। यह स्मार्टफोन न केवल 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है, बल्कि इसमें 16GB तक RAM, पावरफुल बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसी प्रीमियम खूबियां भी मौजूद हैं।
HMD Crest Max 5G की प्रमुख खासियतें
- डिस्प्ले:
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जो देखने के अनुभव को शानदार बनाती है।
- प्रोसेसर:
स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T760 चिपसेट दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
महाराष्ट्र के भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
- रैम और स्टोरेज:
फोन में 8GB फिजिकल रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट, यानी कुल 16GB तक RAM की ताकत मिलती है।
- कैमरा सेटअप:
सेल्फी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर में 64MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- बैटरी:
डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, यानी दिनभर का भरोसा और जल्दी चार्ज होने की सुविधा।
FBI की चेतावनी: मोबाइल पर आया यह टेक्स्ट मैसेज तुरंत करें डिलीट, बढ़ रहा है नया साइबर खतरा
भारत में कीमत और उपलब्धता
- यह फोन Flipkart और Amazon दोनों पर उपलब्ध है।
- Flipkart पर: 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत ₹12,399 है।
- Amazon पर: यही वेरिएंट ₹15,998 में लिस्ट किया गया है।
किससे है मुकाबला?
₹12,000 से ₹15,000 की रेंज में कई स्मार्टफोन्स मौजूद हैं, जैसे:
- iQOO Z9 Lite 5G (6GB/128GB) – ₹12,599
- Samsung Galaxy F15 5G (6GB/128GB) – ₹13,499
- Realme C67 5G (6GB/128GB) – ₹14,999
हालांकि, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ यह HMD का फोन इस सेगमेंट में अद्वितीय है।
