- Hindi News »
- Technology »
- Cheap Smartphones Will Become More Expensive Rising Memory Chip Prices Are Adding To The Woes Of Companies
सस्ते स्मार्टफोन्स होंगे महंगे! मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों से बढ़ी कंपनियों की मुश्किलें
AI Chip Demand: पहले स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच लो-कॉस्ट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह

Smartphone की बढ़ने वाली है कीमत। (सौ. Freepik)
Smartphone Price Hike 2025: त्योहारी सीजन से पहले स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच लो-कॉस्ट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वजह है इन डिवाइसेज में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की तेजी से बढ़ती कीमतें, जिसने कंपनियों की उत्पादन लागत को बढ़ा दिया है।
मेमोरी चिप्स की सप्लाई में आई भारी कमी
रिपोर्ट के अनुसार, TrendForce ने बताया है कि स्मार्टफोन्स में लगने वाली मेमोरी चिप्स की सप्लाई लगातार घट रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अब चिप निर्माता कंपनियां अपने उत्पादन का फोकस बदल रही हैं। वे अब सामान्य मोबाइल मेमोरी के बजाय हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटरों और AI डेटा सेंटर के लिए जरूरी हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) बनाने में अधिक ध्यान दे रही हैं। जैसे-जैसे AI सर्वर और डेटा सेंटर की मांग बढ़ रही है, वैसे-वैसे HBM मेमोरी की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है। इस बदलाव ने पारंपरिक स्मार्टफोन मेमोरी चिप्स के बाजार को प्रभावित किया है।
LPDDR4X चिप्स के दामों में 10% तक उछाल
बढ़ती मांग और घटती सप्लाई के कारण कई स्मार्टफोन कंपनियों ने पहले से चिप्स की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है ताकि वे कमी के संकट से बच सकें। लेकिन इस कदम से मांग और सप्लाई का संतुलन और बिगड़ गया, जिससे LPDDR4X जैसी मेमोरी चिप्स की कीमतें इस तिमाही में 10% से अधिक बढ़ने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या अब WhatsApp होगा पेड? जानिए नए प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा खास और क्या देना पड़ेगा पैसा
मार्च 2026 में स्मार्टफोन की बारिश, 30 हजार से लेकर ड्यूल 200MP कैमरा तक, किसे खरीदें आप?
कम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
7,500 के बाद नहीं कर पाएंगे Follow, Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट
Counterpoint Research के विश्लेषक पर्व शर्मा का कहना है, “यह पूरा बदलाव AI सर्वर की बढ़ती जरूरतों के कारण हो रहा है। चिप निर्माता अब HBM बनाने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि इससे उन्हें स्मार्टफोन पार्ट्स की तुलना में ज्यादा मुनाफा और बेहतर रिटर्न मिल रहा है।”
ये भी पढ़े: भारत में Apple की ऐतिहासिक कमाई, रिकॉर्ड तोड़ iPhone बिक्री से बढ़ा मुनाफा
NAND फ्लैश स्टोरेज की कीमतों में भी 10% तक बढ़ोतरी
सिर्फ मेमोरी चिप्स ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले NAND फ्लैश स्टोरेज की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। TrendForce की रिपोर्ट के अनुसार, इस तिमाही में NAND फ्लैश की कीमतों में 5% से 10% तक की बढ़ोतरी संभव है।
बढ़ी लागत का असर उपभोक्ताओं पर
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में स्मार्टफोन कंपनियों के पास दो ही विकल्प होंगे या तो वे अपने फोन के फीचर्स में कटौती करें, या फिर बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डालें। यानी, आने वाले दिनों में सस्ते स्मार्टफोन पहले जितने सस्ते नहीं रहेंगे और उपभोक्ताओं को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
Cheap smartphones will become more expensive rising memory chip prices are adding to the woes of companies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ICC Men’s T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल के लिए मैच ऑफिशियल घोषित, भारत के इस अंपायर को बड़ी जिम्मेदारी
Mar 03, 2026 | 02:29 PMईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारने के लिए अमेरिका ने खर्च किए इतने बिलियन डॉलर, CIA ने दी थी सटीक जानकारी
Mar 03, 2026 | 02:23 PMक्या अब WhatsApp होगा पेड? जानिए नए प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा खास और क्या देना पड़ेगा पैसा
Mar 03, 2026 | 02:17 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 03, 2026 | 02:12 PMअलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PMअमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइलों पर संकट… क्या ईरान के हमलों को रोकने में खत्म हो जाएगा जखीरा?
Mar 03, 2026 | 02:10 PMमंगलवार के दिन गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना मंगल-दोष का है खतरा!
Mar 03, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













