

ChatGPT Voice Update: OpenAI ने ChatGPT के Voice फीचर को पहले से ज्यादा काम का बना दिया है। जिसके बाद अब यूजर्स AI से सिर्फ सवाल पूछने या बातचीत करने तक सीमित नहीं रहने वाले है बल्कि बोलकर कई तरह के डिजिटल काम भी शुरू कर सकते है। बता दें कि कंपनी ने ChatGPT Voice में agentic capabilities जोड़ी हैं जिसके जरिए AI उपलब्ध टूल्स और कनेक्टेड ऐप्स की मदद से यूजर की तरफ से काम करने में सक्षम हो गया है। वहीं यह सुविधा वेब और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर काम के लिए कीबोर्ड पर टाइप करने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी। बता दें कि यूजर चलते-फिरते ChatGPT Voice से डॉक्यूमेंट तैयार करने, जानकारी जुटाने या किसी दूसरे डिजिटल टास्क को शुरू करने के लिए कह सकता है। साथ ही ChatGPT Work के साथ Voice का इस्तेमाल करने पर डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट जैसे काम शुरू किए जा सकते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर ब्राउजर और कनेक्टेड ऐप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि Voice अब सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं बल्कि काम शुरू करने का एक तरीका बन रहा है।
इस फीचर का एक और उपयोगी पहलू यह है कि Voice बातचीत खत्म होने के बाद भी काम को टेक्स्ट मोड में आगे बढ़ाया जा सकता है। इसको उदाहरण रूप में समझे तो अगर आपने फोन पर कोई काम शुरू किया और वह पूरा नहीं हुआ तो बाद में दूसरे डिवाइस पर टेक्स्ट के जरिए उसी काम को जारी रखा जा सकता है। वहीं इससे ChatGPT का इस्तेमाल एक conversational chatbot से आगे बढ़कर ऐसे AI assistant की तरह किया जा सकता है जिसे अलग-अलग काम सौंपे जा सकें।
इसको लेकर खास बता यह है कि OpenAI ने Voice में plugins और connected apps का सपोर्ट भी जोड़ा है। जिसका इस्तेमाल करके Free और Go यूजर्स अपने प्लान में उपलब्ध plugins के साथ Voice का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अलग-अलग प्लान के हिसाब से फीचर्स और usage limits अलग हो सकती हैं। वहीं कुछ कामों में यूजर की अनुमति जरूरी होने पर ChatGPT स्क्रीन पर approval मांगने से काम भी कर सकता है। ऐसे मामलों में केवल बोलकर अनुमति देना पर्याप्त नहीं होगा और यूजर को स्क्रीन पर दिए गए विकल्प से कार्रवाई को approve या decline करना होगा।
जानकारी में ChatGPT Voice में वेब सर्च, connected apps और plugins जैसे टूल्स के इस्तेमाल से इसकी क्षमताएं बढ़ रही है को भी शामिल किया गया है। लेकिन किसी AI को काम सौंपते समय यह देखना जरूरी है कि कौन-से ऐप्स कनेक्टेड हैं और उन्हें किस तरह की permissions दी गई हैं। खासकर व्यक्तिगत जानकारी या बाहरी सेवाओं से जुड़े कामों में privacy settings पर ध्यान देना किसी भी काम के लिए जरूरी होगा।