UPI AutoPay कैसे बंद करें: Paytm, PhonePe और Google Pay में ऑटो डेबिट रोकने का आसान तरीका
AutoPay Cancel: UPI ने डिजिटल पेमेंट को न सिर्फ तेज़ बल्कि बेहद सुविधाजनक भी बना दिया है। आज बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, OTT सब्सक्रिप्शन और EMI जैसे भुगतान कुछ ही सेकंड में हो जाते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Auto Pay (Source. Paytm)
NPCI Autopay Portal: UPI ने डिजिटल पेमेंट को न सिर्फ तेज़ बल्कि बेहद सुविधाजनक भी बना दिया है। आज बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, OTT सब्सक्रिप्शन और EMI जैसे भुगतान कुछ ही सेकंड में हो जाते हैं। UPI ऐप्स में मिलने वाला AutoPay फीचर इस सुविधा को और आसान बनाता है, क्योंकि यह तय तारीख पर अपने आप भुगतान कर देता है। हालांकि, कई बार यूजर्स को AutoPay इनेबल करने के बाद इसे बंद या कुछ समय के लिए रोकने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अलग-अलग UPI ऐप्स में AutoPay कैसे कैंसिल या पॉज किया जाए।
अगर आप Paytm, PhonePe या Google Pay (GPay) का इस्तेमाल करते हैं, तो यहां हम आपको इन तीनों ऐप्स में UPI AutoPay बंद करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
UPI AutoPay बंद करना क्यों जरूरी होता है?
कई बार सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद भी AutoPay चालू रह जाता है, जिससे हर महीने अनचाहा पैसा कटता रहता है। वहीं कुछ यूजर्स खर्चों पर कंट्रोल रखने के लिए ऑटो डेबिट को मैन्युअली मैनेज करना चाहते हैं। ऐसे में AutoPay को पॉज या कैंसिल करना सबसे बेहतर विकल्प होता है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO का बड़ा बदलाव, अब सालों पुराने PF खाते से भी मिलेगा पैसा, टेंशन खत्म करेगा नया E-PRAAPTI Portal
मदद करना पड़ा भारी! नागपुर में नया लूट पैटर्न? लिफ्ट मांगी, चाकू दिखाया और UPI से ट्रांसफर कराए पैसे
ChatGPT पर बड़ा आरोप, AI की सलाह ने ले ली 19 साल के युवक की जान? OpenAI पर गंभीर मुकदमा दर्ज
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
Paytm पर UPI AutoPay कैसे बंद करें?
Paytm ऐप में AutoPay मैनेज करना बेहद आसान है।
- स्टेप 1: सबसे पहले Paytm ऐप ओपन करें।
- स्टेप 2: प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Automatic Payments ऑप्शन पर टैप करें।
- स्टेप 3: यहां आपको सभी एक्टिव ऑटोपेमेंट्स की लिस्ट दिखाई देगी।
- स्टेप 4: जिस AutoPay को बंद करना है, उसे सिलेक्ट करें। थोड़ा स्क्रॉल करने पर ‘Pause’ या ‘Stop’ का ऑप्शन मिलेगा।
इस तरह आप Paytm पर चल रहे ऑटो डेबिट पेमेंट को अस्थायी रूप से रोक या पूरी तरह बंद कर सकते हैं।
PhonePe में AutoPay कैसे कैंसिल करें?
PhonePe यूजर्स के लिए भी यह प्रक्रिया काफी सिंपल है।
- स्टेप 1: PhonePe ऐप ओपन करें।
- स्टेप 2: प्रोफाइल में जाकर Manage Payments पर टैप करें।
- स्टेप 3: यहां Autopay ऑप्शन चुनें, जहां सभी एक्टिव AutoPay Mandates दिखेंगे।
- स्टेप 4: जिस ऑटो पेमेंट को बंद करना है, उसे सिलेक्ट कर Pause या Cancel कर दें।
ये भी पढ़े: BSNL New Year Offer 2026: बिना extra खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, महंगे रिचार्ज से मिलेगी राहत
Google Pay (GPay) पर UPI AutoPay कैसे बंद करें?
Google Pay में भी AutoPay कंट्रोल करना आसान है।
- स्टेप 1: अपने फोन में Google Pay ऐप ओपन करें।
- स्टेप 2: प्रोफाइल में जाकर Autopay ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: Live टैब में आपको सभी एक्टिव AutoPay Mandates नजर आएंगे।
- स्टेप 4: जिस AutoPay को बंद करना है, उसे सिलेक्ट करें। यहां Pause Autopay और Cancel Autopay के ऑप्शन मिलेंगे।
अगर कुछ समय के लिए भुगतान रोकना चाहते हैं तो Pause Autopay चुनें, जबकि हमेशा के लिए बंद करने के लिए Cancel Autopay का विकल्प चुनें।
