कम बजट में मिलेगा AI का कमाल? OpenAI ला सकता है कैमरा वाला स्मार्ट स्पीकर, घर बैठे बदलेगा टेक्नोलॉजी का अनुभव
AI Smart Speaker: AI की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। OpenAI अब अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक AI पावर्ड स्मार्ट स्पीकर पेश कर सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह
OpenAI Spearker (Source. AI)
Face Recognition Speaker: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। OpenAI अब अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक AI पावर्ड स्मार्ट स्पीकर पेश कर सकती है, जिसमें इनबिल्ट कैमरा भी होगा। पिछले साल कंपनी ने Apple के पूर्व डिजाइनर Jony Ive को अपनी टीम में शामिल किया था और अब वही इस डिवाइस की डिजाइन की कमान संभाल रहे हैं। कंपनी के सीईओ Sam Altman पहले ही संकेत दे चुके हैं कि OpenAI हार्डवेयर मार्केट में कदम रखना चाहता है।
कैसे काम करेगा OpenAI का स्मार्ट स्पीकर?
यह नया स्मार्ट स्पीकर केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें लगा कैमरा आसपास के माहौल को समझने में मदद करेगा। यह डिवाइस टेबल पर रखी वस्तुओं को पहचान सकेगा, आसपास की बातचीत को समझ पाएगा और उसी हिसाब से यूजर को पर्सनलाइज्ड जवाब देगा। यानी यह सिर्फ “Hey AI” कमांड पर काम करने वाला गैजेट नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट असिस्टेंट हो सकता है जो आपके माहौल को समझकर प्रतिक्रिया देगा।
फेस रिकग्निशन और आसान शॉपिंग
इस स्पीकर में फेस रिकग्निशन फीचर भी शामिल किया जा सकता है। यानी यूजर अपने चेहरे से डिवाइस अनलॉक कर सकेगा या सीधे खरीदारी कर पाएगा। यह फीचर काफी हद तक Face ID जैसी तकनीक पर आधारित हो सकता है। इससे ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट पहले से ज्यादा आसान हो सकती है। हालांकि, बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
सम्बंधित ख़बरें
Instagram पर छाया ChatGPT का नया AI जादू, Anime Selfie से Cinematic Photos तक, भारत में मची दीवानगी
अब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
ChatGPT पर बड़ा आरोप, AI की सलाह ने ले ली 19 साल के युवक की जान? OpenAI पर गंभीर मुकदमा दर्ज
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
प्राइवेसी पर उठेंगे सवाल?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह स्मार्ट स्पीकर हमेशा “लिसनिंग मोड” में रह सकता है। यानी यह केवल वेक वर्ड का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि आसपास की गतिविधियों को भी समझने की कोशिश करेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि आप देर रात परीक्षा या मीटिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो यह डिवाइस स्थिति को पहचानकर सुझाव दे सकता है। लेकिन यही फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता भी बढ़ा सकता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि OpenAI डेटा सिक्योरिटी और यूजर कंट्रोल को किस तरह संभालेगा।
ये भी पढ़े: 8 साल का बच्चा बना AI समिट का हीरो, बड़े-बड़े CEO के बीच इस नन्हे भारतीय ने कैसे मचाई धूम?
लॉन्च डेट और संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस 2027 की शुरुआत से पहले लॉन्च नहीं होगा। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 200 से 300 डॉलर के बीच हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 18,000 से 27,000 रुपये के आसपास बैठती है। बताया जा रहा है कि करीब 200 कर्मचारी इस हार्डवेयर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
आगे और क्या है प्लान?
कंपनी केवल स्मार्ट स्पीकर तक सीमित नहीं रहना चाहती। खबर है कि OpenAI स्मार्ट ग्लासेस, स्मार्ट लैम्प और एक इन-ईयर ऑडियो डिवाइस पर भी काम कर सकती है, जिसका कोडनेम “Sweetpea” बताया जा रहा है। वहीं Apple भी AI आधारित स्मार्ट ग्लासेस और कैमरा वाले AirPods जैसे प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा है। अगर यह स्मार्ट स्पीकर बाजार में आता है, तो ChatGPT सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीधे आपके घर का हिस्सा बन सकता है।
