BSNL का मदर्स डे 2025 स्पेशल ऑफर: ₹1999 और ₹1499 प्लान्स पर बढ़ी वैलिडिटी, जानिए पूरी डिटेल
कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की है कि ₹1999 और ₹1499 वाले दो लोकप्रिय प्लान्स के साथ अब ग्राहकों को अधिक वैलिडिटी का लाभ मिलेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
BSNL का खास ऑफर जो होगा खास। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने मदर्स डे 2025 से पहले अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा पेश किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की है कि ₹1999 और ₹1499 वाले दो लोकप्रिय प्लान्स के साथ अब ग्राहकों को अधिक वैलिडिटी का लाभ मिलेगा। यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है, जो 7 मई से 14 मई 2025 तक वैध रहेगा।
BSNL ₹1999 प्लान: अब मिलेगा 380 दिनों का फायदा
BSNL के ₹1999 वाले प्रीपेड प्लान में पहले ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन इस ऑफर के तहत अब यह 380 दिनों तक बढ़ा दी गई है।
इस प्लान के प्रमुख फायदे:
- 600GB हाई-स्पीड डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- हर दिन 100 SMS
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो लंबी अवधि के लिए हाई डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jio का बड़ा धमाका, 900 से कम के 5 प्रीपेड प्लान में मिल रहा Extra Data, जानिए किस रिचार्ज में ज्यादा फायदा
₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
BSNL ₹1499 प्लान: लंबी वैलिडिटी कम डेटा यूजर्स के लिए
अगर आप कम डेटा खर्च करते हैं, तो BSNL का ₹1499 प्लान आपके लिए बिल्कुल सही है। पहले इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 365 दिन कर दिया गया है।
प्लान के फायदे:
- 24GB हाई-स्पीड डेटा (पूरे वैधता काल के लिए)
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- हर दिन 100 SMS
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ऑफिशियल साइट से ही मिलेगा ऑफर का फायदा
BSNL ने साफ किया है कि यह ऑफर केवल तब ही मान्य होगा जब ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से रिचार्ज करेंगे। अन्य माध्यमों से रिचार्ज करने पर यह अतिरिक्त वैलिडिटी लागू नहीं होगी।
प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की चुप्पी
फिलहाल Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी निजी कंपनियों की ओर से मदर्स डे के लिए कोई विशेष ऑफर सामने नहीं आया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये कंपनियां BSNL को टक्कर देने के लिए कोई काउंटर ऑफर लाती हैं या नहीं।
