BSNL ने नए रंग-रूप में लॉन्च की ये 7 नई सर्विस, महंगा नहीं होगा रिचार्ज
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया लोगो जारी किया है। इसके अलावा, राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी ने कहा कि वह टैरिफ में वृद्धि नहीं करेगी।
- Written By: शिवानी मिश्रा
बीएसएनएल (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया लोगो जारी किया है। इसके अलावा, राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी ने कहा कि वह टैरिफ में वृद्धि नहीं करेगी। नया लोगो लॉन्च करने के अलावा, बीएसएनएल ने देश में सात नई सेवाएं भी लॉन्च की हैं। इनमें स्पैम ब्लॉकर्स से लेकर स्वचालित सिम कियोस्क और डायरेक्ट डिवाइस कनेक्टिविटी तक की सेवाएं शामिल हैं।
बीएसएनएल ने सीडीएसी के सहयोग से एक सुरक्षित 5जी ]माइनिंग कनेक्शन सेवा शुरू की है। भारत में बने बीएसएनएल उपकरण और तकनीक का लाभ उठाया गया। कंपनी ने अपना स्वयं का 4जी दूरसंचार बुनियादी ढांचा भी बनाया है। आइए जानते हैं बीएसएनएल की सात नई सेवाओं के बारे में।
बीएसएनएल की 7 नई सर्विस
BSNL ने नया लोगो लॉन्च करने के साथ इन 7 सर्विस को भी जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
खंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
स्पैम फ्री नेटवर्क
ये पहला स्पैम प्रोटेक्शन सिस्टम है। जिससे रियल टाइम में स्कैम और स्पैम एसएमए को रोकने में सहायता मिलेगी।
BSNL वाईफाई रोमिंग
BSNL ग्राहक पहली बार किसी भी BSNL एफटीटीएच वाईफाई से कनेक्ट करने के लिए बिना एक्स्ट्रा चार्ज के वाईफाई रोमिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया लोगो जारी किया है।
BSNLआईएफटीवी
ये भारत में पहली फाइबर-बेस्ड इंट्रानेट लाइव टीवी सर्विस है। बता दें कि BSNL एफटीटीएच यूजर्स के लिए 500 से ज्यादा प्रीमियम चैनल पेश करती है।
एनी टाइम सिम
भारत में पहली बार ऑटोमैटेड कियोस्क जारी किया गया है।इससे सिम खरीदना, अपग्रेड करना, पोर्ट और रिप्लेस करना आसान होगा, और सिम एक्टिवेशन भी हो जाएगी।
डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस
बता दें कि सैटेलाइट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी जो हवा, जमीन और समुद्र में एसएमएस सर्विस में मदद करती है।
पब्लिक प्रोटेक्शन और डिजास्टर रिलीफ
सिंगल वन-टाइम सॉल्यूशन के द्वारा सुरक्षित, स्केलेबल और डेडिकेटेड नेटवर्क है, जो रियल टाइम में डिजास्टर रिस्पॉन्स, कम्युनिकेशन, और पब्लिक सिक्योरिटी को रखता है।
ये भी पढ़ें: आज BRICS समिट से अलग PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की होगी मुलाकात, 2 साल बाद होगी बातचीत
माइन में प्राइवेट 5G
अपनी तरह की पहली 5G टेक्नोलॉजी का उपयोग करके भारत के माइनिंग सेक्टर के लिए काफी अच्छी 5G कनेक्टिविटी दी गई है।
